सुलतानपुर जिले में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है, हालांकि आज शुक्रवार को सुबह कोहरा छाया रहा और करीब 10 बजे कोहरा छट गया। लेकिन कोहरा छंटने के बाद करीब 20 किमी प्रति घंटे की गति से चल रही पहाडों से आ रही पछुआ बर्फ़ीली हवाओं ने लोगों को सिकुड़ने पर मजबूर कर दिया। यह बात और है कि 10 बजे के बाद तेज धूप निकल आई, पर बर्फ़ीली हवाओं के आगे धूप बेअसर साबित हो रही है। सर्द हवाओं से गलन बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक पछुआ हवाओं के कारण पारा लगातार नीचे की ओर खिसक रहा है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि अगले 4 से 5 दिनों तक ठंड इसी तरह बरकरार रहेगी। अभी अगले 4 दिनों तक शीत लहर का दौर जारी रहेगा।