
Mini Portable AC File Photo
Mini Portable AC: मई माह की शुरुआत हो चुकी है। लू के कारण भीषण गर्मी का प्रकोप और तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में एसी की डिमांड मार्केट में बढ़ गई है। वहीं, ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर कुछ ऐसे एसी बिक रहे हैं, जिसे कोई भी व्यक्ति आसानी से खरीद सकता है। पोर्टेबल कूलिंग डिवाइस के तौर पर एक ऐसे मिनी एसी की डिमांड बढ़ रही है, जो कमरे को महज कुछ मिनटों में ही ठंडा कर देता है। खास बात है कि इसकी प्राइस भी ज्यादा नहीं है और इसे स्टडी टेबल या बेड के पास किसी भी जगह रखा जा सकता है। अगर आप भी इसे खरीदने चाहते हैं तो आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, जिससे कि आप समझ सकें कि यह डिवाइस आपके लिए कैसा रहेगा।
कैसे करता है काम
यह एसी दूसरे एसी से कुछ अलग है। इसे ड्राई आइस या पानी से चलाया जाता है। जिससे ये कमरे को कूल कर सके। सबसे अच्छी बात यह है कि इससे बिजली खपत न के बराबर होती है। इसे टेबल फैन की तरह किसी स्टडी टेबल पर रख सकते हैं या फिर बेड के पास। यह टेबल पर काम करने वाले लोगों के लिए बेहतरीन डिवाइस है।
400 रुपये में खरीदें मिनी पोर्टेबल एसी
मिनी पोर्टेबल एसी को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों की माध्यम से खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 400 रुपये से लेकर 2,000 रुपये तक है। ये अलग-अलग डिजाइन और शेप में मौजूद हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार इसे खरीद सकते हैं।
कहां से खरीदें एसी
आप किसी भी ऑनलाइन शॉपिंग साइट से मिनी पोर्टेबल एसी खरीद सकते हैं।
Updated on:
01 May 2022 02:52 pm
Published on:
01 May 2022 02:32 pm
