
वोटर अधिकार यात्रा पर मंत्री जयवीर सिंह का राहुल गांधी पर तंज। फोटो सोर्स- फेसबुक
UP Politics: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' और कथित 'वोट चोरी' के आरोपों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की मंशा 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान उनके प्रयोग से प्रेरित है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि यदि भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला, तो वह संविधान बदल देगी। मंत्री जयवीर सिंह ने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि बार-बार प्रयोग सफल नहीं होते हैं।
मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने जो प्रयोग भ्रम फैलाकर लोकसभा चुनाव में किया, उससे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को कुछ लाभ मिला, और अब राहुल गांधी वही रणनीति दोहराते हुए बिहार में जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी की ओर से उठाए जा रहे 'वोट चोरी' के मुद्दे को बेवजह और निराधार बताया।
भारतीय निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली का समर्थन करते हुए सिंह ने कहा कि आयोग अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है और यह सुनिश्चित कर रहा है कि वैध मतदाताओं के नाम ना हटें। आयोग का यह काम है कि वोटर लिस्ट से मृत वोटरों के नाम बाहर किए जाएं। उन्होंने जनता से अपील की कि वह राहुल गांधी के भ्रम जाल में ना आएं।
शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद कस्बे का नाम बदलकर परशुरामपुरी किए जाने पर उन्होंने कहा,'' यह एक अच्छा कदम है। गुलामी के प्रतीक हटाए जा रहे हैं। मैं मुख्यमंत्री और राज्य सरकार को बधाई देता हूं। जनभावनाओं के अनुरूप, राज्य सरकार इस क्षेत्र को गुलामी के प्रतीकों से मुक्त करने के लिए काम कर रही है।''
Published on:
21 Aug 2025 02:51 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
