3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंत्री संजय निषाद बुलडोजर एक्शन पर बड़ा बयान, अधिकारियों को हाथी, साइकिल और पंजा का हितैषी बताया

योगी सरकार (Yogi Adityanath) में मंत्री संजय निषाद (Sanjay Nishad) ने बुलडोजर एक्शन (bulldozer action) पर बड़ा बयान दिया है। अधिकारियों पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी पूरे माहौल को खराब कर रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

योगी सरकार में मंत्री संजय कुमार निषाद ने कहा कि कुछ अधिकारी अंदर से हाथी, साइकिल और पंजा है और ऊपर से कमल के साथ होने का दिखावा करते हैं। ऐसे लोग जो विपक्षी पार्टियों से प्रेरित है। उनकी वजह से काफी नुकसान हो रहा है। एक न्यूज़ एजेंसी से बातचीत करते हुए संजय निषाद ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि बुलडोजर माफियाओं पर चलना चाहिए ना कि गरीब लोगों पर, जो रजिस्ट्री कराने के बाद अपने मकान में रह रहे हैं।‌ जिसने रजिस्ट्री कराई है। उन अधिकारियों को जेल भेजना चाहिए।

यह भी पढ़ें: डीएम के निरीक्षण में खुलासा: पीएम आवास योजना स्थल पर सड़क, सीवर, नाली का काम नहीं हुआ शुरू

संजय निषाद ने कहा कि किसी गरीब के घर पर बुलडोजर चलेगा तो वह हमें राजनीति से उखाड़ देगा। बुलडोजर चलाने के पहले ऐसे लोगों को कहीं स्थापित करना चाहिए। इसमें अधिकारी सहयोग कर सकते हैं‌। लेकिन कुछ अधिकारी माहौल को बिगड़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने जौनपुर और गोरखपुर का उदाहरण दिया। जौनपुर में प्रशासन ने पीड़ित का ही मकान पर बुलडोजर चलवा दिया।‌ जबकि गोरखपुर में हारे हुए प्रत्याशी को प्रशासन ने जीत का प्रमाण पत्र दे दिया।

मंत्री संजय निषाद ने कहा स्थापित करने के बाद विस्थापित किया जाए

संजय निषाद ने कहा कि यदि किसी को विस्थापित करना हो तो पहले ऐसे लोगों को स्थापित किया जाए। उसके बाद बुलडोजर चलाया जाए। उन्होंने कहा कि सुख समृद्धि के लिए सत्ता चाहिए। लेकिन सत्ता बिना शक्ति के नहीं मिल सकती है। राजनीतिक शक्ति संगठन से मिलती है। संगठन को सम्मान मिलना चाहिए। कुछ अधिकारी ऐसा नहीं करते हैं। एक मछली पूरे तालाब को गंदा कर देती है। अधिकांश अधिकारी ठीक है। यदि ऐसा नहीं होता तो प्रदेश सर्वोत्तम प्रदेश कैसे बनता?