6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Monsoon: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी ने किया लोगों का जीना बेहाल किया, जाने कब आ रहा मानसून

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा लेकिन गर्मी से जल्द ही निजात भी मिलने की संभावना तेजी के साथ बन रही हैं। मानसून केरल के बाद यूपी में देगा दस्तक।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

May 26, 2024

UP Weather

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। तपती धूप और बढ़ती उमस के चलते बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुमान के मुताबिक, फिलहाल आने वाले तीन से चार दिनों तक गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। अगले पांच दिनों तक तापमान और उमस का कहर जारी रहेगा। मौसम विभाग के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि तापमान अभी काफी ज्यादा रहेगा और हीट वेव का असर बुंदेलखंड रीजन और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिनों तक बना रहेगा। इसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में ह्यूमिडिटी फैक्टर बढ़ गया है, जिसका कारण बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाएं हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट और उसके बाद तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में कब आएगा मानसून?

मौसम प्रभारी मोहम्मद दानिश ने बताया कि हीट वेव का असर और बढ़ेगा। मानसून की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 'मानसून सबसे पहले केरल में आता है और अनुमान के अनुसार 30 मई को वहां पर दस्तक देगा। इसके बाद ही प्रदेश में मानसून की स्थिति का मॉनिटरिंग किया जा सकेगा। संभवतः 20 जून तक मानसून प्रदेश में दस्तक दे सकता है।' गर्मी और उमस से बचने के लिए लोगों को सतर्क रहने और पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें: Phalodi Satta Bazar: छठे चरण के मतदान की भविष्यवाणी