
समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) पिछले एक हफ्ते से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में भर्ती हैं। मेदांता अस्पताल ने आज रविवार को मुलायम सिंह का हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए बताया है कि वह आईसीयू में भर्ती हैं। जहां विशेषज्ञ डॉक्टर्स की टीम लगातार नेताजी की निगरानी कर रह रही है। उनकी हालत अभी भी नाजुक है। इसलिए उन्हें जीवन रक्षक दवाओं पर रखा गया है। इधर, उत्तर प्रदेश में नेताजी के जल्द स्वस्थ होकर वापस लौटने के लिए दुआओं के साथ हवन यज्ञ का दौर भी जारी है।
बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी अभी गुरुग्राम में हैं। वह लगातार डॉक्टर से संपर्क कर पिता मुलायम सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। बता दें मुलायम सिंह यादव को पिछले रविवार को मेदांता के सीसीयू वार्ड में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। उसके बाद उन्हें बुधवार को आईसीयू में शिफ्ट किया गया। तभी से वह आईसीयू में हैं, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा है।
परिजनों को करनी पड़ रही अपील
मुलायम सिंह यादव का हाल जानने के लिए सभी दलों के नेता मेदांता पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही नेताजी के प्रशंसक भी मेदांता का रुख कर रहे हैं। इसलिए मुलायम सिंह के परिजनों को अपील करनी पड़ी है कि नेताजी ठीक हैं। कोई उनसे मिलने मेदांता अस्पताल न पहुंचे। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं की भीड़ को देखते हुए अस्पताल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
अगस्त से लगातार गिर रहा स्वास्थ्य
दरअसल, मुलायम सिंह यादव की तबीयत तीन साल से नासाज है। उन्हें हर महीने दो-तीन बार जांच के लिए अस्पताल में भर्ती हाेना पड़ता है। अगस्त के महीने से उनका स्वास्थ्य लगातार गिर रहा है।
Published on:
09 Oct 2022 03:23 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
