जो भाषण वेबसाइट पर अपलोड हुआ है, उसमे- ‘सपा की केंद्र में सरकार बनी तो गरीबों को मुफ्त अनाज - मुलायम’ शीर्षक से जारी शासनादेश में सहारनपुर रैली का भाषण दिया गया है। इस रैली में मुलायम ने तब प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार रहे नरेंद्र मोदी को अल्पसंख्यक विरोधी और यूपीए सरकार को कमजोर और डरपोक सरकार बताया था। रैली में उन्होंने केंद्र में सपा सरकार बनने पर गरीबों को मुफ्त अनाज की घोषणा भी की थी।उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय अग्रवाल का कहना है कि यह शासनादेश विभाग की अधिकृत वेबसाइट पर नहीं है। यह मामला गंभीर है, यदि विभाग के स्तर से हुआ है तो इसकी जांच कराकर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।