
Mustard oil Rate Today (24th December 2021) : उत्तर प्रदेश के वायदा बाजार में सरसों के तेल के रेट में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इस सप्ताह की शुरुआत में जहां सरसों के तेल के भाव कमजोर हुए थे। 18 दिसंबर शुक्रवार को यूपी में सरसों के तेल के भाव 173 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुए थे। जबकि, इस सप्ताह की शुरुआत में 20 दिसंबर साेमवार को बाजार खुलते ही सरसों के तेल के भाव पांच रुपये की गिरावट के साथ 168 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए थे। इसके बाद से लगातार गिरावट जारी रही। गुरुवार को सरसों के तेल के रेट 163 रुपये प्रति लीटर रहे। वहीं, आज यानी 24 दिसंबर शुक्रवार को दो रुपये की बढ़ोतरी के साथ सरसों के तेल के भाव 165 रुपये प्रति लीटर हैं। वायदा बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी कुछ दिनों तक इसी तरह उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।
Mustard Oil Price Mustard Oil Price Today (24th December 2021) : कृषि विभाग का दावा है कि पिछले दिनों सरसों के तेल के दाम बढ़ने का सबसे बड़ा कारण बिचौलिये और जमाखोरी था। इसी के चलते सरसों के तेल के भाव 200 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए थे। जबकि पिछले कुछ सालों की तुलना में इस साल यूपी में सरसों का उत्पादन लगभग दोगुना हुआ है। बता दें कि इस वर्ष उत्तर प्रदेश में सरसों के तेल के भाव अधिकतम 200 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच चुके हैं। हालांकि उसके बाद से बाजार में नरमी देखने को मिल रही है। फिलहाल उत्तर प्रदेश के वायदा बाजार में सरसों के तेल के भाव 165 रुपये प्रति लीटर हैं।
यूपी के विभिन्न शहरों में सरसों के तेल के रेट में काफी असमानता देखने को मिल रही है। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार को जहां बहराइच में सर्वाधिक सरसों के तेल के भाव 180 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं गुरुवार को हमीरपुर में सरसों के तेल के औसत रेट 174 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए। जबकि हमीरपुर में ही सरसों के तेल के रेट बुधवार को 176 रुपये प्रति लीटर थे। 24 दिसंबर शुक्रवार को गोंडा में सरसों के तेल के भाव 182 रुपये प्रति लीटर हैं, जो कि यूपी में सर्वाधिक हैं।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 24 दिसंबर शुक्रवार को सरसों के तेल के भाव 146.50 रुपये प्रति लीटर हैं, जो कि सबसे कम हैं। जबकि गुरुवार काे न्यूनतम सरसों के तेल के रेट पीलीभीत में 151 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं, दो दिन पहले शाहजहांपुर में 140 रुपये प्रति लीटर थे। जबकि 18 दिसंबर को बाजार बंद होने पर सबसे कम भाव बहराइच में 145 रुपये प्रति लीटर थे। वायदा बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि जनवरी में डिमांड बढ़ने के साथ सरसों के तेल के वायदा भाव में बढ़ोतरी हो सकती है।
Published on:
24 Dec 2021 08:24 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
