
भाजपा को हारने में जनता देगी साथ
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में क्षेत्रीय दल बहुत बड़ी भूमिका निभाएंगे और इससे भाजपा का सफाया होगा। उन्होंने कहा कि देश की तमाम क्षेत्रीय पार्टियां अपने-अपने राज्यों में भाजपा के खिलाफ मजबूती से लड़ रही हैं। भाजपा के खिलाफ लड़ रही देश की सभी पार्टियों को एक साथ आना चाहिए और कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी भूमिका तय करनी चाहिए।
भाजपा को हारने में जनता देगी साथ
पूर्व सीएम अखिलेश ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा है कि जहां जो दल भाजपा के खिलाफ मजबूती से लड़ रहे हैं कांग्रेस को उनका साथ देना चाहिए। समय आ गया है कि कांग्रेस क्षेत्रीय दलों को आगे करें और भाजपा को हराने के लिए उनका साथ दे। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी हर स्तर पर भाजपा का मुकाबला कर रही है। उन्होंने देश और प्रदेश को भाजपा के चंगुल से मुक्त कराने के लिए सभी लोगों से समाजवादी पार्टी का साथ देने की अपील की।
अखिलेश बोले- गंगाजल से घर धुलवाया
उन्होंने कहा कि पिछड़ों का सबसे ज्यादा अपमान भाजपा ने किया है। मुख्यमंत्री आवास छोड़ने के बाद उसे गंगाजल से भाजपा ने धुलवाया। क्या यह पिछड़ों का अपमान नहीं है। भाजपा वोट के लिए पिछड़ों का नाम लेती है। उसके बाद धोखा दे देती है। हक और सम्मान नहीं देती है। भाजपा सरकारी संस्थाओं पर दबाव बनाकर विपक्षी दलों को दबा रही है। भाजपा जिस तरह का काम कर रही है उसे देश की जनता देख रही।
Published on:
26 Mar 2023 08:30 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
