31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी नेहा सिंह राठौर? इशारों-इशारों में कही ये बात

Neha Singh Rathore vs Manoj Tiwari: लोकगायिका नेहा सिंह राठौर राजनीति में एंट्री ले सकती हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या वो मनोज तिवारी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने वाली हैं तो उन्होंने इस बात को खारिज नहीं किया।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Aman Pandey

Mar 20, 2024

Neha Singh Rathore will contest elections against Manoj Tiwari in Lok Sabha Election 2024

Neha Singh Rathore vs Manoj Tiwari: बिहार में का बा, UP में का बा जैसे गानों से सुर्खियां बटोरने वालीं लोक गायिका नेहा सिंह राठौर लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। अटकलें लगाई जा रही है कि उन्हें भाजपा नेता और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। खुद नेहा राठौर ने इसके संकेत दिए हैं, जिससे इस बात पर चर्चा हो रही है कि क्या नेहा को दिल्ली के नॉर्थ लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया जाएगा।

दरअसल, एएनआई से बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वो मनोज तिवारी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने वाली हैं तो उन्होंने इस बात से इनकार नहीं किया। कहा कि मुझे नहीं पता कि कांग्रेस की ओर से मुझे टिकट मिलेगा या नहीं, न मैं इसको लेकर ज्यादा व्याकुल हूं।

लेकिन मीडिया से पता चल रहा है कि मुझे मनोज तिवारी के लिए चुनावी मैदान में उतरने का मौका मिल सकता है। मुझे अच्छा लग रहा है कि सकारात्मक वजहों से मैं चर्चा में हूं।"

बता दें कि नेहा सिंह राठौर लगातार ये बात कहती आईं है कि अश्लील भोजपुरी गाने वाले आज संसद में बैठे हुए हैं। मेरी भोजपुरी को लेकर लड़ाई है। कई लोगों ने भोजपुरी का अपमान किया है।

यह भी पढ़ें:रायबरेली से नुपूर शर्मा होंगी भाजपा उम्मीदवार? कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने की तैयारी

नेहा सिंह राठौर बिहार के कैमूर की रहने वाली हैं। उनकी शादी यूपी केअंबेडकरनगर के रहने वाले हिंमाशु सिंह से हुई है। लेखन का कार्य करते हैं।