9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेलवे में 90 हजार पदों पर निकली वैकेंसी के लिए सामने आई नयी तारीख

रेलवे ग्रुप डी, असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्नीशियन पदों के लिए आवेदन करने की छंटनी पर का कर रहा है

2 min read
Google source verification
railway

रेलवे में 90 हजार पदों पर निकली वैकेंसी के लिए सामने आई नयी तारीख

लखनऊ. भारतीय रेल में 90 हजार पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा तारीख का बेसब्री से इंतजार है। अभी रेलवे ग्रुप डी, असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्नीशियन पदों के लिए आवेदन करने की छंटनी पर का कर रहा है। करीब ढाई करोड़ तक इन पदों के लिए रेलवे को आवेदन मिले थे।

10 जुलाई तक पूरी हो जाएगी छंटनी

बोर्ड अध्यक्ष अश्वनी लोहानी ने बताया कि करीब ढाई करोड़ आवेदनों की छंटनी 10 जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी। 90 हजार पदों पर अभी तक छंटनी का काम चल रहा है इसलिए जुलाई के पहले हफ्ते में परीक्षा के योग्य उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होना मुश्किल है।

ये भी पढ़ें: Lucknow University बवाल: हाईकोर्ट ने DGP व लखनऊ SSP को लगाई फटकार, दिया बड़ा बयान

इन पदों पर निकली है वैकेंसी

रेलवे ने ग्रुप डी, असिस्टेंट लोको पायलट, टेक्नीशियन, आरपीएफ कांस्टेबल/सब इंस्पेक्टर के अलग-अलग पदों के लिए 1 करोड़ 10 हजार वैकेंसी निकाली है। अगले साल मार्च 2019 तक इन पदों पर भर्ती का काम पूरा कर लिया जाएगा। सभी परीक्षाएं इसी साल सितंबर, अक्टूबर और नवंबर में कराई जाएंगी। हालांकि, रेलवे को सबसे ज्यादा भर्तियां ग्रुप डी में करनी है। ग्रुप डी के लिए हाईस्कूल और आईटीआई पास होना जरूरी है। सबसे ज्यादा आवेदन इसी श्रेणी के लिए आए हैं। इस श्रेणी के आवेदकों के लिए परीक्षा का अलग फॉरमेट बनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: अब मौसम के अनुरूप तैयार किए जाएंगे हेलमेट, जानिये क्या होगा खास

पटरियों के रखरखाव के लिए मेगा ब्लॉक

बता दें कि रेलवे में इस वक्त कई पद खाली पड़े हैं, जिन्हें भरने में देरी हो रही है। इससे रेलवे के परिचालन पर भी असर हो रहा है। पटरियों के रखरखाव के लिए मेगा ब्लॉक लेने की तैयारी में है रेलवे। लेकिन कर्मचारियों की कमी के कारण ब्लॉक कई दिनों से बढ़ाया जा रहा है। इस वजह से ट्रेनें लेट चल रही हैं।