19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वतंत्र देव अभी पुरानी कार्यकारिणी से चलाएंगे काम, नवंबर में बनेगी उनकी टीम

- 11 नवंबर तक खत्म हो जाएंगे संगठन के चुनाव - नवंबर में नई टीम बनाएंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - यूपी विधानसभा उपचुनाव से पहले सभी राजनीतिक दलों ने किया पार्टी में बदलाव

2 min read
Google source verification

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में सभी राजनीतिक दल विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाने में जुटे हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने हाल ही में बूथ, जिला और प्रदेश की सभी जिला इकाइयां भंग की। वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने भी यूपी संगठन में बड़ा बदलाव किया। आरएस कुशवाहा को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर उनकी जगह पूर्व राज्यसभा सांसद मुनकाद अली को प्रदेश अध्यक्ष बनाया। उपचुनाव से पहले पार्टी में बदलाव व फेरबदल का सिलसिला जारी है। ऐसे में उपचुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा ने भी कुछ बदलाव करने का फैसला किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने संगठन के चुनाव के बाद नवंबर में अपनी नई टीम बनाने का फैसला किया है। संगठन के चुनाव 11 नवंबर तक खत्म कर दिए जाएंगे। इसके बाद पार्टी की प्रदेश इकाई की घोषणा की जाएगी। स्वतंत्र देव सिंह अपनी नई टीम में नए चेहरों को तवज्जो दे सकते हैं।

संगठन के पदाधिकारियों में होगा बदलाव

बूथ, मंडल, जिला व प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव अक्टूबर में खत्म होंगे। इन चुनावों के खत्म होने के बाद नवंबर में स्वतंत्र देव सिंह प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों में बदलाव करेंगे। नवंबर के पहले सप्ताह तक सभी तरह के संगठनात्मक चुनाव खत्म हो जाएंगे।

विधानसभा सीट के लिए मतदान 23 सितंबर को होना है। नामांकन 28 अगस्त से शुरू होकर 7 सितंबर तक होंगे। 23 सितंबर को वोटिंग के बाद 27 सितंबर को मतगणना होगी। 23 सितंबर के पहले बूथ स्तर की कमेटी बनाने के लिए 18 से 22 सितंबर तक चुनाव होंगे। इसके बाद मंडल के 18 से 20 अक्टूबर तक चुनाव होंगे।

अखिलेश ने भंग की सभी इकाइयां

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के तीन महीने बाद सपा (Samajwadi Party) ने उत्तर प्रदेश में बड़े फेरबदल किए। अखिलेश यादव ने बूथ, जिला व प्रदेश की सभी इकाइयां भंग कर दीं। विधानसभा उपचुनाव (Vidhansabha Upchunav) को ध्यान में रखते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी में यह बदलाव कर सभी इकाइयां भंग करने का फैसला किया।

मायावती ने भी किया बदलाव

विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर बसपा ने भी अपनी पार्टी में जरुरी बदलाव किए। प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव कर बसपा सुप्रीमो मायावती ने पूर्व राज्यसभा सांसद मुनकाद अली को यूपी स्टेट हेड नियुक्त किया। इसी के साथ उन्होंने संसदीय दल के नेता में भी बदलाव किया। अमरोहा से सांसद दानिश अली की जगह जौनपुर से सांसद श्याम सिंह यादव को संसदीय दल का नेता नियुक्त किया गया।

ये भी पढ़ें:बंग्लादेश की अर्थव्यवस्था हमसे बेहतर: अखिलेश यादव