
स्वास्थ्य विभाग की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में चली अश्लील वीडियो।
Crime News: तकनीकी गलती थी या फिर किसी की जानबूझकर की गई शरारत…? स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उस समय हैरान रह गए जब हीट वेव से बचाव को लेकर चल रही प्रशिक्षण संबंधी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अचानक अश्लील वीडियो चलने लगा
संचारी रोग निदेशालय ने महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. अरुण कुमार के निर्देश पर इस मामले में साइबर सेल में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच के दौरान 3 संदिग्ध ID's को भी चिन्हित किया गया है।
दरअसल, हाल ही में हीट वेव से बचाव को लेकर स्वास्थ्य महानिदेशालय में एक ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें संचारी रोग निदेशालय के साथ-साथ विभिन्न जिलों के सर्विलांस अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) भी जुड़े थे। इतना ही नहीं इस प्रशिक्षण सत्र में कई महिला अधिकारी भी शामिल थीं।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की माने तो जिस ID से यह वीडियो चलाया गया था उसकी जानकारी साइबर सेल को उपलब्ध करा दी गई है। शासन ने इस घटना को गंभीर लापरवाही मानते हुए स्वास्थ्य महानिदेशालय से विस्तृत रिपोर्ट भी तलब की है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इसमें कोई लॉगिन नहीं था। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान जैसे ही अचानक यह वीडियो चलने लगा उसे तुरंत बंद कर दिया गया। हालांकि जैसे ही वीडियो चला तो अधिकारी सन्न रह गए।
मामले को लेकर डॉक्टर पवन अरुण का कहना है, ''विभागीय स्तर पर भी पता किया जा रहा है कि ऐसी गंभीर गलती कहां से हुई।'' अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि अब वीसी समेत अन्य कार्यक्रमों को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी।
संबंधित विषय:
Updated on:
27 Mar 2026 03:53 pm
Published on:
27 Mar 2026 03:53 pm
