13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रतीक यादव की मौत के बाद लखनऊ पहुंची अपर्णा यादव, वीडियो आया सामने

Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव के निधन की खबर के बाद अपर्णा यादव लखनऊ पहुंच गई हैं। अमौसी एयरपोर्ट से वह सीधे घर के लिए निकलीं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Pratiksha Gupta

May 13, 2026

प्रतीक यादव की मौत के बाद लखनऊ पहुंची अपर्णा यादव, वीडियो

प्रतीक यादव की मौत के बाद लखनऊ पहुंची अपर्णा यादव, वीडियो

AparnaYadav Husband Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव के निधन के बाद उनकी पत्नी अपर्णा यादव दोपहर करीब 1:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच गईं। वह एयरपोर्ट से सीधे अपने घर के लिए रवाना हुई हैं। वहीं, दूसरी ओर प्रतीक यादव का शव भी पोस्टमॉर्टम के बाद घर ले जाया जा रहा है। इस दुखद खबर से पूरे परिवार और समर्थकों में शोक की लहर है।

अपर्णा यादव लखनऊ पहुंचीं, अंतिम विदाई की तैयारी

प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन के बाद उनकी पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव बुधवार दोपहर लखनऊ पहुंच गई हैं। जानकारी के मुताबिक, अपर्णा यादव की फ्लाइट करीब 1:30 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर लैंड हुई।
एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद अपर्णा यादव पोस्टमॉर्टम हाउस जाने के बजाय सीधे अपने निजी आवास के लिए रवाना हो गई। इस दौरान उनके चेहरे पर शोक की लहर साफ देखी जा सकती थी।

पोस्टमॉर्टम के बाद पार्थिव शरीर घर रवाना

वहीं दूसरी तरफ प्रतीक यादव के शव का पोस्टमॉर्टम पूरा हो चुका है। पोस्टमॉर्टम हाउस से प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके पार्थिव शरीर को एंबुलेंस के जरिए घर ले जाया जा रहा है। परिवार के लोग और समर्थक अब अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर इकट्ठा हो रहे हैं।

सीधे घर के लिए हुई रवाना

शुरुआती जानकारी में लग रहा था कि अपर्णा यादव शायद एयरपोर्ट से सीधे पोस्टमॉर्टम हाउस जाएंगी, लेकिन वह वहां नहीं गई। एयरपोर्ट से निकलने के बाद वह सीधे अपने घर के लिए रवाना हो गई। उनके घर पर पहले से ही रिश्तेदारों और करीबियों की भीड़ जुटी हुई है।

अस्पताल में स्थिति

सिविल अस्पताल के चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. डीसी पांडेय के अनुसार, जब प्रतीक यादव को अस्पताल लाया गया, तब उनकी पल्स पूरी तरह बंद थी और दिल भी रुक चुका था। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक देवेश चंद्र पांडेय ने बताया कि प्रतीक को सुबह 5:55 बजे मृत अवस्था में लाया गया था। इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने आकर शव का पंचनामा किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है।


#PrateekYadavDeathमें अब तक