30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Asaduddin Owaisi News: ‘क्या कभी मस्जिद-मकबरे की जांच मांगेंगे?’ ओवैसी पर नरेंद्र कश्यप का विवादित बयान

Owaisi Statement Controversy: यूपी के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के लोग सब सहन करते हैं, क्या ओवैसी कभी मस्जिद की जांच की मांग करेंगे? पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Pratiksha Gupta

Jun 30, 2026

Lucknow political news, Uttar Pradesh minister statement

ओवैसी के बयान पर भड़के मंत्री नरेंद्र कश्यप | फोटो सोर्स- patrika.com

AIMIM Chief Owaisi News: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के हाल ही में दिए एक बयान पर यूपी सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने ओवैसी पर सीधा हमला बोलते हुए उन पर 'तुष्टीकरण' की राजनीति करने का आरोप लगाया है। मंत्री ने कहा कि ओवैसी का मुख्य एजेंडा देश या प्रदेश का विकास करना नहीं, बल्कि धार्मिक आधार पर राजनीति चमकाना है।

'चोर अगर मुसलमान होता तो एनकाउंटर हो जाता'

बिजनौर दौरे पर आए असदुद्दीन ओवैसी ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट को आड़े हाथों लिया। ओवैसी ने सरकार की कार्रवाई की शैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस मामले में एक बड़ी चूक हो गई। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि इस ट्रस्ट में कोई मुसलमान होता और ऐसा घोटाला सामने आता, तो अब तक उसका एनकाउंटर कर दिया गया होता। उसके घर पर बुलडोजर चलाकर उसे जमींदोज कर दिया जाता और मामला वहीं केस क्लोज कर दिया जाता। ओवैसी ने आगे कहा कि आज स्थिति यह है कि देश में क्या हो रहा है, सब देख रहे हैं और 'चंपक' मजे में हैं।

'क्या कभी मस्जिद-मकबरे की जांच मांगेंगे ओवैसी?'

ओवैसी के इस तीखे बयान पर यूपी सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने लखनऊ में कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने ओवैसी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि ओवैसी का मुख्य एजेंडा उत्तर प्रदेश या देश का विकास करना नहीं है, बल्कि वे केवल तुष्टीकरण के आधार पर अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं। मंत्री ने सवाल उठाया कि ओवैसी हमेशा एकतरफा बात करते हैं। क्या वे कभी आगे आकर जामा मस्जिद की जांच कराने की बात कहेंगे? क्या वे कभी किसी मकबरे या मस्जिद की जांच की मांग करेंगे? उत्तर प्रदेश में अब यह सब बिल्कुल कबूल नहीं किया जाएगा।

सनातन धर्म की सहिष्णुता पर कही बड़ी बात

नरेंद्र कश्यप ने हिंदू समाज और सनातन धर्म की तारीफ करते हुए कहा कि यहां के लोग बेहद सहनशील हैं। उन्होंने कहा कि यह सनातन धर्म है, हिंदुओं का धर्म है भगवान श्री राम हिंदुओं के हैं। यहां लोग हर परिस्थिति को सहन करते हैं। वे कानून का सम्मान करते हुए जांच के लिए भी तैयार हो जाते हैं और जरूरत पड़ने पर जेल भी चले जाते हैं। क्या ऐसा किसी और धर्म में देखने को मिलता है?