28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा को जनता नहीं करेगी माफ, 9 विधानसभा सीटों पर होगी हमारी जीत: ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा और सपा के प्रत्याशियों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prateek Pandey

•

Updated: 9 Nov 2024, 4:37 PM IST

Brajesh Pathak

इस उपचुनाव को सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है क्योंकि, साल 2027 में विधानसभा के चुनाव होने हैं। दोनों पार्टियों के लिए यह चुनाव काफी अहम है। सपा के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा किया है कि वह 9 की 9 सीट जीत रहे हैं।

अखिलेश यादव ने किया पोस्ट

अखिलेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “डरे हुए इंसान की सबसे बड़ी पहचान होती है उसकी नकारात्मक बातें। जिनके पास अपनी कोई उपलब्धि नहीं होती वो दूसरों की बात करते हैं। नकली मुस्कान असलियत नहीं छुपा सकती। अगर प्रतिशत की बात की जाए तो भाजपा 100 फीसदी यह उपचुनाव हार रही है। भाजपा 9 की 9 सीट हार रही है।“

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने मनाया खजांची का जन्मदिन, दिया बेहद खास तोहफा

ब्रजेश पाठक हुए हमलावर

अखिलेश के इस दावे पर पलटवार करते हुए प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शनिवार को कहा है कि समाजवादी पार्टी के झूठ का पर्दाफाश हो चुका है। प्रदेश की जनता ने उन्हें नकार दिया है। भाजपा 9 की 9 सीटों पर जीत हासिल करेगी। उपचुनाव को लेकर हमारी तैयारी पूरी है। नोटबंदी को लेकर समाजवादी पार्टी काला अध्याय मना रही है। इस पर डिप्टी सीएम ने कहा है कि सपा स्वयं के बुने जाल में फंस चुकी है। सपा ने अपराधियों को बढ़ावा देना का काम किया है। जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, गिरफ्तार आरोपी से अवैध हथियार बरामद

नोटबंदी पर अखिलेश यादव ने क्या कहा?

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, "ये 8 साल पहले लगी नोटबंदी की लाइन नहीं है, कल की तस्वीरें हैं जहां किसान और उनके परिवारवाले खाद पाने की उम्मीद में लाइनें लगाकर बैठे हैं। भाजपा पहले तो केवल बोरी में चोरी करती थी, अब तो बोरी ही चोरी हो गई है। प्रदेश में भाजपा के गोदामों में ऊंचे दामों पर खाद बिक रही है।"