29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुलाबी ठंड शुरू, बंगाल की खाड़ी से आ रही है नम हवा, कई जिलों में अचानक से छाया घना कोहरा, IMD की भविष्यवाणी

मौसम अलर्ट : पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के साथ उत्तरी हवाओं का असर बढ़ेगा,लेकिन कड़ाके की ठण्ड से मिलेगी राहत।  
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Feb 15, 2024

25 डिग्री और रात का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार

25 डिग्री और रात का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार

दिन में ठंडक महसूस हो रही है।जबकि रात में हल्की गर्मी सी महसूस हुई । मौसम से तेजी के साथ हो रहा बदलाव। मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच हुई लखनऊ सहित कई जिलों में सुबह खिली धूप का हुआ एहसास, लेकिन अचानक से 7 बजकर 50 मिनट में आसमान में घना कोहरा छा गया। कोहरा इतना घना है कि पास के मकान तक नहीं दिख रहे।

19-21 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में

ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण 17 से 21 तारीख के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में छिटपुट से लेकर काफी व्यापक वर्षा/बर्फबारी होने की संभावना है और पंजाब में गरज और चमक के साथ छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। 19-21 फरवरी के दौरान हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश की सम्भवना बानी हुई है।


गुरुवार को मौसम में होगा बदलाव

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में मौसम सूखा रहेगा। लखनऊ में सुबह के समय हल्की धुंध रहेगी। दिन का तापमान 25 डिग्री और रात का तापमान 13 डिग्री रहने के आसार हैं। मौसम के जानकारों का कहना है कि बृहस्पतिवार से शनिवार तक दोपहर को प्रचंड धूप निकलेगी। इससे दिन में गर्मी का - एहसास होगा और सुबह और शाम को ठंड रहेगी।

बुधवार को कई जिलों में हुई बारिश, हलका कोहरा

प्रदेश में बुधवार को कई जिलों में बारिश हुई और अधिकतर जिलों में बदली छाई रही। सबसे अधिक 14.2 मिमी पानी चुर्क में बरसा। इससे दिन के तापमान में 4.7 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गयी। दिन का तापमान 20.8 डिग्री से 27 डिग्री के बीच रहा। यह सामान्य से क्रमशः 4.7 डिग्री नीचे व 4.4 डिग्री ऊपर था। बुधवार को हल्का पड़ा कोहरा और दिन भर बदली छाई रही। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई। यहां दिन का तापमान 24.3 डिग्री रिकार्ड हुआ। यह सामान्य से 1.2 डिग्री नीचे था। रात का तापमान 5.7 डिग्री तक ऊपर गया। इससे ठंड से थोड़ी राहत रही।

यह भी पढ़े : चक्रवाती हवा के चलते 10 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, लखनऊ मंडल में काले बादल

प्रदेश में बुधवार को चुर्क में 14.2 मिली बारिश चुर्क में रिकॉर्ड की गयी। यहां दिन के तापमान में 4.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी। इसके अलावा गोरखपुर में 4.7 डिग्री, वाराणसी में 4.8 डिग्री, बलिया में 4.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी। इससे विपरीत मुजफ्फरनगर में दिन का तापमान 27 डिग्री रिकार्ड हुआ। यह सामान्य से 4.4 डिग्री ऊपर था। रात के समय सबसे कम 7.2 डिग्री तापमान मुजफ्फरनगर में रिकॉर्ड हुआ। यह सामान्य से 1.2 डिग्री नीचे था। रात को सबसे अधिक 16.5 डिग्री तापमान बलिया में रिकॉर्ड हुआ। यह सामान्य से 7.7 डिग्री सेल्सियस ऊपर था।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग