
उत्तर प्रदेश में पीएम श्रम योगी मानधन स्कीम छोटे कामगारों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो रही है। अबतक इस सरकारी पेंशन योजना से 4666489 लोग जुड़ चुके हैं। इसमें भी महिलाओं की संख्या पुरूषों की तुलना में ज्यादा है। 26 साल से लेकर 35 साल की उम्र वाले लोग इस योजना का अधिक लाभ ले रहा है। सरकार ने छोटे कामगारों के बेहतर भविष्य के लिए इस योजना की शुरूआत की थी। इस स्कीम के तहत आंशिक योगदान देने पर 60 की उम्र के बाद हर महीने 3 हजार या सालाना 36 हजार रुपये पेंशन का इंतजाम है। इस स्कीम में कोई भी असंगठित क्षेत्र में काम करने वाला नागरिक जुड़ सकता है, जिसकी उम्र 18 साल से 40 साल के बीच हो। वहीं, उसकी मंथली आय 15 हजार से कम होनी चाहिए।
महिलाएं भी करा सकती हैं रजिस्ट्रेशन
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अनुसार इस स्कीम के जरिए अब तक करीब 2156763 महिलाएं जुड़ चुकी हैं। जबकि पुरूषों की संख्या 1923031 के करीब है। महिलाएं इस योजना से जुड़ कर हर महीने तीन हजार रुपए प्राप्त सकती है। ये योजना महिलाओं को आर्थित रूप से स्वतंत्र बनाती है।
किस उम्र वर्ग के लोग ज्यादा
अब तक के आंकड़ों के अनुसार 26 से 35 साल के बीच 2102947 सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं। वहीं, 36 साल से लकेर 40 साल तक के करीब 1013796 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके अलावा 18 से 25 साल के मात्र 962650 सबसे कम युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
रजिस्ट्रेशन में टॉप 10 ये प्रांत
हरियाणा: 821089
यूपी: 644540
महाराष्ट्र: 595954
गुजरात: 371409
छत्तीसगढ़: 213817
बिहार: 206363
ओडीशा: 171939
आंध्र प्रदेश: 152560
मध्य प्रदेश: 133971
झारखंड: 131048
योजना में जुड़ने के ये हैं नियम
प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए है, जिसमें दिहाड़ी मजदूर से लेकर मेड, ड्राइवर, इलेक्ट्रिशियन और स्वीपर या इस तरह के सभी वर्कर्स को फायदा मिलेगा। ध्यान देने की बात यह है कि उनकी मंथली आय 15 हजार रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इस योजना के तहत 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 3000 रुपये की पेंशन मिलेगी।
ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन
प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन पेंशन योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए पास के CSC सेंटर पर जाना होगा। इसके बाद वहां आधार कार्ड और बचत खाता या जनधन खाता जो भी उसकी जानकारी IFSC कोड के साथ देनी होगी। प्रूफ के तौर पर पासबुक, चेकबुक या बैंक स्टेटमेंटट दिखा सकते हैं। खाता खोलते समय ही आन नॉमिनी भी दर्ज करा सकते हैं। एक बार आपकी डिटेल कंप्यूटर में दर्ज होने के बाद मंथली कांट्रीब्यूशन की जानकारी खुद मिल जाएगी। इसके बाद आपको अपना शुरूआती योगदान कैश के रूप में देना होगा। इसके बाद आपका खाता खुल जाएगा और श्रम योगी कार्ड मिल जाएगा। आप इस योजना की जानकारी 1800 267 6888 टोल फ्री नंबर पर ले सकते हैं।
हर महीने कितना करना होगा निवेश
अगर कोई कर्मचारी 18 साल का है तो उसे प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना में 60 साल की उम्र तक हर महीने 55 रुपये जमा कराने होंगे। अगर कोई 29 साल का है तो उसे योजना में पेंशन पाने के लिए 60 साल की उम्र तक हर महीने 100 रुपये जमा कराने होंगे। अगर कोई कर्मचारी 40 साल की उम्र में इस योजना से जुड़ता है तो उसे हर महीने 200 रुपये का योगदान करना होगा। खास बात यह है कि जितना योगदान खाताधारक को होगा, सरकार भी अपनी ओर से उतना ही योगदान करेगी।
Updated on:
12 May 2022 12:25 am
Published on:
12 May 2022 12:24 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
