
प्रयागराज. swatantra dev singh year 2022 BJP full majority Government यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहाकि, चुनावी युद्ध का समय निकट आ गया है। सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से प्रदेश में एक बार फिर से पूर्ण बहुमत वाली भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लेकर तैयारियों में जुट जाएं। जो रूठे हैं उन्हें भी मनाने का प्रयास किया जाए।
प्रयागराज में शनिवार शाम एक वर्चुअल संवाद में यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहाकि, वर्ष 2017 की तरह 2022 में भी भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी। कार्यकर्ता चुनाव तैयारियों को लेकर अभी से जुट जाएं। उसके पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख के चुनाव में जीत सुनिश्चित करने का लक्ष्य बनाया जाए। जो रूठे कार्यकर्ता हैं उन्हें भी मनाया जाए। ताकि प्रदेश के सभी जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी का ही हो। पार्टी के सभी वरिष्ठजनों को भी प्रयास कर सौ फीसद परिणाम भाजपा हित में देना चाहिए। उधर सर्किट हाउस में वर्चुअल संवाद के बाद सांसद केशरी देवी पटेल और विधायकों से स्वतंत्र देव सिंह ने वार्ता की।
Published on:
13 Jun 2021 06:05 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
