
Protest
Protest: लखनऊ के मोहान रोड स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय की 300 छात्राओं ने स्कूल की समस्याओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। छात्राओं ने स्कूल का ताला तोड़कर सड़क पर आ गईं और बुद्धेश्वर चौराहा को जाम कर दिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को संभालने के लिए तुरंत कार्रवाई की।
छात्राओं का आरोप था कि स्कूल में पानी की भारी किल्लत है। चार सबमर्सिबल पंपों में से दो खराब हैं और हाल ही में एक और पंप भी बिगड़ गया है। बिजली की सप्लाई भी घंटों गायब रहती है। इसके अलावा, हॉस्टल की मेस में घटिया खाना परोसा जा रहा है, जिसमें दाल और सब्जी में पानी ही पानी होता है और चने की मात्रा भी बेहद कम है।
प्रदर्शन की सूचना मिलने पर एसडीएम फाल्गुनी सिंह मौके पर पहुंचीं और छात्राओं को आश्वासन दिया कि समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कुछ छात्राओं को अपनी गाड़ी में स्कूल ले जाकर नया सबमर्सिबल पंप मंगवाया और लगाया। इसके बाद छात्राओं का गुस्सा शांत हुआ।
यह भी पढ़ें: महंगी हुई बुखार और शुगर की दवाएं: जनता पर बढ़ा बोझ
विद्यालय प्रशासन और समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर छात्राओं को समझाया। उपनिदेशक समाज कल्याण जयराम, प्रिंसिपल नमिता यादव, उपनिदेशक समाज कल्याण लखनऊ मंडल केएल गुप्ता और सरोजनी नगर तहसीलदार आकृति श्रीवास्तव ने प्रदर्शनकारी छात्राओं को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
छात्राओं के प्रदर्शन के कारण बुद्धेश्वर चौराहा और आसपास के क्षेत्रों में यातायात ठप हो गया। कई किलोमीटर तक गाड़ियां जाम में फंसी रहीं। प्रदर्शन समाप्त होने के बाद यातायात बहाल हुआ।
Published on:
05 Aug 2024 11:40 am

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
