29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम ने बिगाड़ा विमानों का संचालन, कई उड़ानें हुईं लेट, यात्री हुए परेशान

Lucknow Airport : मुंबई और दिल्ली में खराब मौसम के कारण विमान संचालन में बाधा आई, जिससे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आने और जाने वाली कई उड़ानें घंटों देरी से चलीं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 5 Aug 2024, 8:44 AM IST

Lucknow Airport

Lucknow Airport

Lucknow Airport: मुंबई और दिल्ली में खराब मौसम के चलते चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भी विमानों का संचालन प्रभावित हुआ। अमौसी एयरपोर्ट से उड़ान भरने और यहां आने वाली तकरीबन आधा दर्जन उड़ानें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चलीं।

उड़ानों की देरी

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक मशकट जाने वाली सलम एयर की उड़ान अपने निर्धारित समय 04:50 बजे के बजाय 05:57 बजे रवाना हुई। मुंबई जाने वाला इंडिगो एयरलाइंस का विमान 07:15 बजे के बजाय 08:05 बजे उड़ान भर सका। दिल्ली जाने वाला एयर इंडिया का विमान 08:55 बजे के बजाय 12:40 बजे रवाना हुआ।

यह भी पढ़ें: लखनऊ मंडल का मौसम हुआ सुहाना कही चल रही ठंडी हवा तो कही पर है हल्की फुहार

इसी प्रकार, अन्य उड़ानों की स्थिति इस प्रकार रही

.मुंबई जाने वाला आकाशा एयर का विमान 11:35 बजे के बजाय 12:18 बजे

.इंडिगो 12:40 बजे के बजाय 01:34 बजे
.एयर इंडिया 2:00 बजे के बजाय 2:50 बजे
.गोवा जाने वाला विमान 02:35 बजे के बजाय 03:36 बजे
.दिल्ली जाने वाला विस्तारा का विमान 03:35 बजे के बजाय 04:45 बजे
.बेंगलुरु जाने वाला इंडिगो विमान 04:30 बजे के बजाय 05:53 बजे
.चेन्नई जाने वाला इंडिगो एयरलाइंस का विमान 05:50 बजे के बजाय 06:46 बजे
.हैदराबाद जाने वाला इंडिगो एयरलाइंस का विमान 06:05 बजे के बजाय 07:13 बजे

यह भी पढ़ें: UP Weather: 7 अगस्त तक का रेड अलर्ट: 40 जिलों में मूसलाधार बारिश, मेघ गर्जन-बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी, मौसम विभाग का ताजा अपडेट

यात्रियों की परेशानी

विमानों की इस देरी से यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों की योजनाएं और कनेक्टिंग फ्लाइट्स प्रभावित हुईं, जिससे वे बेहद परेशान हुए। एयरपोर्ट अधिकारियों ने मौसम में सुधार होते ही विमानों के संचालन को सामान्य करने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें: महंगी हुई बुखार और शुगर की दवाएं: जनता पर बढ़ा बोझ