29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ एयरपोर्ट: रेडियोएक्टिव मैटेरियल लीक, 1.5 किमी का इलाका खाली, अधिकारियों ने दी जानकारी

लखनऊ एयरपोर्ट पर  सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एयरपोर्ट के कार्गो एरिया में रेडियोएक्टिव मैटेरियल लीक होने की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना के बाद सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और एयरपोर्ट के आसपास 1.5 किलोमीटर के क्षेत्र को खाली करा दिया गया। मौके पर सुरक्षा बल और आपातकालीन टीमें मौजूद हैं, जो स्थिति को नियंत्रण में रखने का प्रयास कर रही हैं। एयरपोर्ट के प्रवक्ता के अनुसार, कोई भी कर्मचारी बेहोश नहीं हुआ है और सभी की तबीयत ठीक है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 17 Aug 2024, 4:13 PM IST

Lucknow Airport

Lucknow Airport

लखनऊ एयरपोर्ट के कार्गो एरिया में आज सुबह एक चिंताजनक घटना सामने आई जब वहां रेडियोएक्टिव मैटेरियल लीक होने की सूचना मिली। घटना सुबह करीब 10:00 बजे की है, जब सिक्योरिटी अलार्म बजने लगा। यह सुनते ही सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और एसडीआरएफ तथा एनडीआरएफ की टीमों को सूचित किया गया।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री टूरिज्म फेलोशिप: अंतिम तारीख नजदीक, युवाओं को मिलेंगी शानदार सुविधाएं और यात्रा भत्ता!

घटना के तुरंत बाद पूरे कार्गो एरिया को सील कर दिया गया और सुरक्षा बलों ने 1.5 किलोमीटर के क्षेत्र को खाली कराना शुरू किया। सीआईएसएफ के जवान और सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। हालांकि एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया है कि इस घटना में कोई भी कर्मचारी बेहोश नहीं हुआ है और सभी लोग सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें: पुलिस भर्ती परीक्षा 2024: परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले फॉलो करें ये कड़े नियम

रेडियोएक्टिव मैटेरियल लीक की यह घटना एक बड़ी आपदा में बदल सकती थी, लेकिन सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से इसे समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। फिलहाल, मामले की जांच जारी है और सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग