3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी सरकार के चार साल पूरे् करने पर राहुल गांधी ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड, दिए इतने मार्क्स

मोदी सरकार के चार साल पर राहुल गांधी ने जारी की रिपोर्ट कार्ड
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 26 May 2018, 4:24 PM IST

rahul gandhi

मोदी सरकार के चार साल पूरे् करने पर राहुल गांधी ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड

लखनऊ. केंद्र सरकार के आज यानी कि 26 मई को चार साल पूरे हुए हैं। मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर भाजपा इसे विकास की यात्रा के नजरिये से देख रही है। मोदी सरकार चार साल पूरे होने का जश्न मना रही है। भाजपा सरकार इसे सरकार की विकास यात्रा के नाम पर देख रही है। एक ओर जहां भाजपाई मोदी सरकार के कामों की तारीफ कर जनता को उनके अच्छे कामों के बारे में बता रही है, तो वहीं दूसरी ओर विपक्षी दल इसे विश्वासघाट का नाम दे रही है। सोशल मीडिया पर योगी आदित्यनाथ , अमित शाह आदि ने मोदी कैबिनेट के चार साल पूरे होने पर बधाई दी है, तो वहीं राहुल गांधी ने ट्विट कर उनके कामकाज की रिपोर्ट सौंपी है।

राहुल के रिपोर्ट कार्ड में कहीं पास कहीं फेल

राहुल गांधी ने मोदी सरकार को अलग-अलग विषयों पर उनकी परफॉर्मेंस के हिसाब से ग्रेड दिए हैं। उन्होंने मोदी सरकार को दो विषयों में A+, एक में B- तो बाकी में F ग्रेड दिया है। राहुल गांधी के रिपोर्ट कार्ड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फेल करार किया गया है। राहुल गांधी द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट कार्ड में मोदी सरकार कहीं पास, तो कहीं फेल है। उन्हें आत्म सुधार में पास, योग में ठीक ग्रेड और बाकी विषयों में फेल कर दिया है।

नहीं पूरे हुए सरकार के वादे

एक ओर जहां भाजपा चार साल पूरे होने का जश्न मना रही है, तो वहीं विपक्षी दल ने जमकर उनपर तंज कसा है। विपक्ष का कहना है कि सरकार ने जो वादे किए थे, वो पूरे न कर सकी। इन चार सालों में मोदी सरकार ने केवल बयानबाजी की है लेकिन हकीकत कुछ और ही है। मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर राहुल गांधी ने चुटकी ली और उनके कामकाज को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश