1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेलवे का नया ऐलान, अब फिर से रेल यात्रियों को मिलेगा कंबल और चादर

Railway new Facility रेलवे ने एक रुकी हुई सुविधा को बहाल करने का ऐलान किया। रेल यात्र‍ियों के लिए यह एक बड़ी खबर है। रेल यात्र‍ी काफी दिनों से इस सुविधा के बहाल होने का इंतजार कर रहे थे। अब रेल यात्र‍ियों का सफर कुछ और आसान हो जाएगा। रेलवे ने ट्रेनों में अनारक्षित कोच लगाने के फैसले के बाद रेल यात्र‍ियों को एक नया तोहफा दिया है।

2 min read
Google source verification
Railways

Railways

रेलवे ने एक रुकी हुई सुविधा को बहाल करने का ऐलान किया। रेल यात्र‍ियों के लिए यह एक बड़ी खबर है। रेल यात्र‍ी काफी दिनों से इस सुविधा के बहाल होने का इंतजार कर रहे थे। अब रेल यात्र‍ियों का सफर कुछ और आसान हो जाएगा। रेलवे ने ट्रेनों में अनारक्षित कोच लगाने के फैसले के बाद रेल यात्र‍ियों को एक नया तोहफा दिया है। रेलवे ने लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रा के लिए कंबल और बेडिंग देने की सुव‍िधा फ‍िर से बहाल कर दी है। अब 10 मार्च एसी कोच में यह सुविधा फिर से शुरू हो गई है।

रेलवे बोर्ड ने जारी किया आदेश

भारतीय रेलवे ने मार्च-2020 से जब देश में कोरोना काल चल रहा था तब यात्रियों को यात्रा में चादर, तकिया, कंबल देना बंद कर दिया गया था। जिस वजह से ट्रेन यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। पर अब 10 मार्च से इस सुविधा को दोबारा से बहाल कर दी गई है। रेलवे बोर्ड ने अपने सभी रेलवे जोन के महाप्रबंधकों को आदेश जारी करते हुए कहाकि, इन वस्तुओं की आपूर्ति तत्काल प्रभाव से फिर से शुरू की जाए।

यह भी पढ़ें : Holi Special Train: घबराएं नहीं 7 मार्च से शुरू हो रहीं है होली स्पेशल ट्रेनें, तुरंत रिर्जेवेशन कराएं

सरकार के ऐलान से यात्रियों की दिक्कतें हुई कम

कोरोनावायरस संक्रमण जैसे जैसे कम होता जा रहा है रेलचे और सरकार उन सभी सुविधाओं को जिस बंद किया गया था, उसे शुरू कर रही है। जनता की दिक्कतें कम हों इसलिए हाल ही में सरकार ने 27 मार्च से अंतरराष्‍ट्रीय उड़ानों को शुरू करने का आदेश द‍िया था। इससे पहले ट्रेन में अनर‍िज्‍वर्ड कोच लगाने का भी बड़ा न‍िर्णय रेलवे की तरफ से ल‍िया गया। रेलवे के इस कदम से करोड़ों यात्री पहले की तरह सस्‍ते ट‍िकट पर यात्रा कर पाएंगे। और अब एसी कोच में लिनन, कंबल और पर्दे देने के आदेश के बाद यात्र‍ियों को काफी राहत म‍िलेगी।

बाकी सुविधाएं धीरे-धीरे होंगी बहाल

रेल यात्र‍ियों को लंबी दूरी पर अपना कंबल लेकर यात्रा करनी पड़ता था। जिससे काफी परेशानी होती थी। भोजन, कंबल और लिनन सर्व‍िस के अलावा यात्रियों के लिए अभी बाकी सुव‍िधाएं बहाल नहीं की गई हैं। उसके लिए थोड़ा इंतजार जरूरी है।

यह भी पढ़ें : Indian Railway : 21 मार्च से बदल जाएगा सुपरफास्‍ट ट्रेन तेजस का समय, इस ट्रेन का भी टाइम हुआ चेंज

Story Loader