1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Politics: रामगोपाल यादव बोले- कर्नाटक में हारने के बाद अब यूपी में बीजेपी का काम खत्म, मायावती भाजपा की एजेंट

UP Politics: सपा के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव ने फिरोजाबाद में बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने की बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बीजेपी के अजेंट के रूप में काम कर रही हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Jun 18, 2023

ram_gopal_yadav_.jpg

फिरोजाबाद में राम गोपाल यादव ने कहा कि 2024 के बाद चुनाव कराने की जरुरत नहीं होगी।

UP Politics: सपा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार उद्योगपतियों के गठजोड़ से चल रहीं हैं। इनके विरुद्ध कोई बोले तो उसे ईडी और सीबीआई का भय दिखाकर चुप करा दिया जाता है।

जनसभा को संबोधित करते हुए राम गोपाल यादव ने कहा कि कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी अभी से प्रारंभ कर दें। इसके लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। कर्नाटक में हारने के बाद अब उप्र में भाजपा का काम खत्म। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रही है।

यह भी पढ़ें: Meerut News: इंस्पेक्टर बन बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी से लूटा सोना, इस गैंग पर गहराया पुलिस का शक
संसद उद्घाटन में राष्ट्रपति को नहीं बुलाया गया: राम गोपाल
प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था के नाम पर एनकाउंटर हो रहे हैं। हत्या की प्राथमिकी दर्ज होने पर संबंधित के मकान पर बुलडोजर चलवाए जा रहे हैं। मुस्लिम समाज के लोगों का उत्पीड़न हो रहा है। मुख्यमंत्री की बिरादरी के जाने कितने लोग डकैत और अपराधी होंगे। न तो कोई मारा गया और न किसी के घर पर बुलडोजर चला। उन्होंने आगे कहा कि नए संसद का शुभारंभ हुआ। जिसमें देश के राष्ट्रपति तक को नहीं बुलाया गया।

विपक्ष एकजुट होकर 2024 में भाजपा को हराएगा
समाजवादी पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि विपक्ष एकजुट होकर भाजपा सरकार को हराने का काम करेगा। एक दो दल छोड़कर बाकी सभी साथ होंगे। 2024 में ऐसा नहीं हुआ तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: एमएलसी उपचुनाव में सपा की हार पर भड़की मायावती, बोली- दलितों और पिछड़ों के प्रति अखिलेश की षड्यंत्रकारी नीति नहीं बदली