पुलिस-प्रशासन ने बैरीकेटिंग लगाकर विधान सभा से पहले ही रैली को रोकने की कोशिश की। हालांकि कार्यकर्ताओं की भीड़ बैरिकेटिंग तोड़ते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुये विधानसभा की ओर आगे बढ़ी। प्रदर्शनकारियों ने 'युवाओं को रोजगार दो, वरना गददी छोड़ दो', 'युवा विरोधी यह सरकार नहीं चलेगी नहीं चलेगी' जैसे नारे लगाए। पुलिस ने इस दौरान लाठियां भांजकर प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने का प्रयास किया गया।