जब नगर महापौर संयुक्ता भाटिया से इस सम्बन्ध में प्रतिक्रिया ली गई उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि सभी पार्षद ध्वजारोहण समारोह में हिस्सा लेंगे लेकिन वे किन परिस्थितियों में समारोह से गैर हाजिर रहे, उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। उन्होंने अनुमान जाहिर किया कि संभवतः पार्षदगण अपने क्षेत्रों के कार्यक्रम में व्यस्त रहे होंगे, इसलिए नगर निगम के कार्यक्रम में नहीं आ सके।