ध्वजरोहण के बाद अपने सम्बोधन में सीएमओ ने लखनऊ जनपद को समस्त चिकित्सीय सेवाओं में देश में पहला स्थान मिलने पर सभी कर्मचारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि लखनऊ का पहला स्थान हासिल करना किसी व्यक्ति विशेष के कारण सम्भव नहीं हो सका है बल्कि सबने मिलकर प्रयास किया, जिसका नतीजा है कि लखनऊ को पहला स्थान मिला। सीएमओ ने कहा कि पहला स्थान प्राप्त करना बड़ी बात है और इस उपलब्धि को बरक़रार रखने के लिए उससे ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा।