28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्रामीण पर्यटन प्रदेश की अर्थव्यवस्था ‘वन ट्रिलियन डॉलर’’ बनाने में अहम भूमिका निभाएगा

सर्वश्रेष्ठ गांव प्रतियोगिता 2024 के लिए 11 श्रेणियों में गांवों का चयन किया जाएगा-जयवीर सिंह

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Oct 15, 2023

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को  मिलेगी मजबूती

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देकर रोजगार तथा आमदनी बढ़ाने के लिए रूरल टूरिज्म पर जोर दिया जा रहा है। इसी दिशा में प्रतियोगिता के माध्यम से सर्वश्रेष्ठ गांव का चयन भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय माध्यम से किया जाता है। दूसरे चरण की प्रतियोगिता वर्ष 2024 में आयोजित की जायेगी। इसके लिए प्रदेश में इस समय 229 गांवों को चिह्नित किया गया है जिसे पर्यटन गांव के तौर पर विकसित किया जाएगा।

यह भी पढ़े : Video: लखनऊ के सिंगापुर मॉल में लगी आग, पुलिस मौके पर

हालांकि प्रतियोगिता की अभी कोई तिथि तय नहीं है लेकिन पर्यटन विभाग अपनी तैयारी शुरू कर दिया है। अब सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों का चयन 11 श्रेणियों में होगा। पहले प्रतियोगिता में समग्र स्थिति के आधार पर गांव विजेता होते थे। उम्मीद है कि सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतियोगिता 2024 में और ज्यादा गांव न केवल हिस्सा लेंगे बल्कि विजेता भी बनेंगे।

यह भी पढ़े : UP STF ने पकड़ा मुख्यमंत्री के प्रोटोकॉल अधिकारी को, जानिए इनकी खासियत

यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है। पर्यटन विभाग अब इन गांवों और किसानों में खुशहाली लाने का प्रयास कर रहा है। किसानों को खेती-किसानी के साथ घर पर ही रोजगार उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया जा रहा है। सरकार का कृषि और ग्रामीण पर्यटन पर विशेष फोकस है। जब देश-विदेश से लोग गांवों में घूमने के लिए आएंगे तो उन्हें गांवों को जानने का अवसर प्राप्त होगा। स्थानीय लोगों की आर्थिक स्थित में सुधार होगा। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़े : Video: महिला सशक्तिकरण रैली का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया शुभारंभ

पर्यटन मंत्री ने बताया कि केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार की ओर से पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों के चयन के लिए प्रतियोगिता कराई जाती है। हाल में इसी प्रतियोगिता में वाराणसी के रामेश्वर गांव को सिल्वर मिला है। मंत्रालय प्रतियोगिता के दूसरे संस्करण यानी सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतियोगिता 2024 के लिए हेरिटेज, एग्री टूरिज्म, क्राफ्ट, ग्रीन विलेज, वाइब्रेंट विलेज, स्पिरिचुअल और वैलनेस, स्वच्छ गांव, एडवेंचर समेत कुल 11 श्रेणियों में अलग-अलग गांवों का चयन किया जाएगा। जैसे हेरिटेज में जो गांव चुना जाएगा उसे सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव हेरिटेज कहा जाएगा। इसके तहत तीन स्तर पर प्रतियोगिता होगी। पहली प्रतियोगिता जिला स्तर पर, दूसरी प्रतियोगिता राज्य स्तर पर और तीसरी व अंतिम प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर होगी।

यह भी पढ़े : Video: लखनऊ पुलिस पर हत्या का आरोप, टॉर्चर करने से गई जान, परिवार ने उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश में रूरल टूरिज्म में काफी संभावनाएं हैं। पर्यटन विभाग पर्यटन गांवों के विकास में तेजी से काम कर रहा है। सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतियोगिता 2024 से गांवों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री मा0 योगी जी ने उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 01 ट्रिलियन डॉलर बनाने का संकल्प लिया है। पर्यटन विभाग की विभिन्न गतिविधियां खासतौर से ग्रामीण पर्यटन इस संकल्प को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगा।