सभी दल मिलकर तय करेंगे पीएम चेहरा
हाल ही में बसपा नेताओं ने मायावती को ही गठबंधन का पीएम चेहरा बनाने की हुंकार भरी थी, लेकिन मायावती की सख्त हिदायद के बाद कोई भी नेता इस पर बोलने को तैयार नहीं है। बसपा प्रवक्ता सुधींद्र भदौरिया ने गठबंधन का पीएम चेहरा कौन होगा, इस पर जो भी फैसला लेना है, बसपा सुप्रीमो ही लेंगी। सपा प्रवक्ता सुनील सिंह का कहना है कि गठबंधन का चेहरा राहुल गांधी होंगे या अन्य कोई दल, भला कांग्रेस ये कैसे तय कर सकती है। पीएम चेहरा कौन होगा, सभी दल मिलकर तय करेंगे।