13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Samajwadi Party State President : अखिलेश के करीबी नरेश उत्तम पटेल दोबारा बने सपा प्रदेश अध्यक्ष

SP State President : लखनऊ में आयोजित समाजवादी पार्टी के 9वें राज्य सम्मेलन में नरेश उत्तम पटेल को एक बार फिर पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया गया है। उनके सामने किसी ने भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया था। राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने सपा के प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा की।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

lokesh verma

Sep 28, 2022

samajwadi-party-conference-naresh-uttam-patel-re-elected-as-sp-state-president.jpg

SP State President : लखनऊ में आयोजित समाजवादी पार्टी के 9वें राज्य सम्मेलन में अखिलेश यादव के करीबी नरेश उत्तम पटेल को एक बार फिर पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया गया है। उनके सामने किसी ने भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया था। जिसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने सपा के प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा की। बता दें कि इससे पहले दूसरे दलों से आए कुछ नेताओं के नामों की भी चर्चा थी।

समाजवादी पार्टी के 9वें राज्य सम्मेलन का आयोजन लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में किया जा रहा है। इस सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ सपा के तमाम दिग्गज नेता मौजूद हैं। हालांकि स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण आजम खान सम्मेलन का हिस्सा नहीं बन सके हैं। वह फिलहाल दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान भी सम्मेलन में नहीं पहुंचे हैं।

यह भी पढ़े - भाजपा सांसद रवि किशन उत्पीड़न का शिकार, मुंबई के व्यापारी ने हड़पे सवा तीन करोड़

सम्मेलन को लेकर सपाइयों में जोश

सम्मेलन में पहुंचे सपा नेताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है। पार्टी कार्यालय से लेकर रमाबाई अंबेडकर मैदान पूरी तरह से सपा के झंडों से पटा पड़ा है। जगह-जगह बैनर पोस्टर के साथ अखिलेश यादव के कटआउट लगाए गए हैं। इसके साथ ही मुलायम सिंह यादव और आजम खान, प्रोफेसर रामगोपाल समेत अन्य स्थानीय नेताओं की तस्वीरें भी लगाई गई हैं। हालांकि पूरा सम्मेलन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर केंद्रित नजर आ रहा है।

यह भी पढ़े - योगी सरकार का फरमान: मदरसों में 6 घंटे लगेगी क्लास, नया शेड्यूल जारी

बरेली से उठी मुस्लिम को सपा अध्यक्ष बनाने की मांग

बता दें कि ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से इस बार किसी मुस्लिम को पार्टी अध्यक्ष बनाने की मांग की है। रजवी ने कहा है कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो मुस्लिमों के पास अन्य विकल्प भी मौजूद हैं। इतना ही नहीं मौलाना रजवी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सपा मुसलमानों से खेल खेल रही है। सपा की स्थापना से अब तक मुलायम सिंह और अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, लेकिन किसी मुसलमान को अध्यक्ष नहीं बनाया गया।