17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘लोकतंत्र में नहीं लूटतंत्र में विश्वास रखती है BJP’, अखिलेश यादव बोले- पिछले दरवाजे वाली, खुफियाखोरी..

Akhilesh Yadav News: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने BJP पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में नहीं लूटतंत्र में विश्वास रखती है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Harshul Mehra

Nov 09, 2025

akhilesh yadav said electoral reforms should begin with the election commission he called sir hidden nrc

अखिलेश यादव बोले-चुनाव सुधार की शुरुआत आयोग से हो Image Source - 'X' @samajwadiparty

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वीवीपैट पर्चियां कूड़े में मिलने पर BJP पर निशाना साधा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मामले को लेकर X पर एक पोस्ट किया।

अखिलेश यादव ने किया X पर पोस्ट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्होंने पोस्ट किया, ''सच्चे स्वच्छ भारत’ के लिए भाजपा राज में चुनाव आयोग के कुछ लोगों द्वारा फैलाया गया धांधलियों का कूड़ा हटना भी जरूरी है। भाजपा और उसके संगी-साथी लोकतंत्र में नहीं, लूटतंत्र में विश्वास करते हैं।

'लोकतंत्र में नहीं लूटतंत्र में विश्वास करती है BJP'

BJP और उसके संगी-साथी लोकतंत्र में नहीं लूटतंत्र में विश्वास करते हैं। इन्होंने आजादी के पहले से लेकर आज तक सदैव पिछले दरवाजे वाली, खुफियाखोरी का काम किया है। इन मुखबरीजीवी लोगों की ये सेंधमारी अब खुल गई है और जनता घपले-घोटालों को सहने की सीमा पार कर चुकी है। ये पिछले दरवाजे वाले अपने अगले दरवाजे की जन-दस्तक को सुनें।

'नई पीढ़ी, नये भविष्य का निर्माण करेगी'

चुनाव आयोग में ईमानदार लोगों की उपेक्षा हो रही है। मिलीभगत से चुनावी गोरखधंधे में संलिप्त कुछ अधिकारियों की वजह से चुनाव आयोग की शुचिता और प्रतिष्ठा पर जो आंच आई है, उसे दूर करना ही होगा। भ्रष्टों का भंडाफोड़ लगातार जारी रखना है। दीमक की तरह लोकतंत्र को अंदर से खोखला करने वालों के दिन अब लद गये हैं। नई पीढ़ी, नये भविष्य का निर्माण करेगी।''

कूड़े में फेंकी वीवीपैट पर्चियों का वीडियो वायरल

बता दें बिहार विधानसभा चुनाव के बीच में समस्तीपुर जिले के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के शीतलपट्टी गांव के पास हजारों वीवीपैट पर्चियां कूड़े में फेंकी हुई मिली। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। इस विधानसभा क्षेत्र में 6 नवंबर को मतदान हुआ था, जबकि 8 नवंबर को ग्रामीणों ने कूड़े के ढेर में वीवीपैट पर्चियां देखीं। सूचना मिलते ही समस्तीपुर के जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने सभी पर्चियों को मौके से जब्त कर लिया है। साथ ही निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।