अग्रवाल ने कहा कि हम पहले 12 अक्टूबर से ट्रायल के आधार पर 10 दिनों के लिए 10वीं और 12वीं की कक्षाओं को चलाना चाहते हैं। फिर ट्रायल के आधार पर 26 अक्टूबर से 9वीं और 11वीं की कक्षाएं शुरू करेंगे। सभ कुछ ठीक रहा तो 18 नवंबर से कक्षा 6वीं से 8वीं की कक्षाएं शुरू की जा सकती हैं। शुरुआत में, केवल 2-3 घंटे की कक्षाएं आयोजित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों पर भी कुछ प्रतिबंध लगाए जाएंगे। इनमें किताबों की कोई उधारी, टिफिन का बँटवारा, अवकाश में कक्षा से बाहर जाना, स्कूल के समय से पहले या बाद में ग्रुप में खड़े रहना जैसी बातें शामिल हैं।