यूपी में कोरोना के मामलों में अब लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। रविवार को कोरोना के 4403 नए मामले सामने आए हैं और 5656 संक्रमित व्यक्ति ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं। रिकवरी रेट 84.19% हो गया है। अब तक 5594 संक्रमित लोगों की मौत हुई है। यूपी अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि शनिवार को प्रदेश में 1,57,710 सैंपल्स की जांच की गई है। अब तक प्रदेश में कुल 96,25,076 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है। प्रदेश में इस समय 55,603 संक्रमित मामले हैं जिसमें से 27,826 लोग होम आइसोलेशन में हैं। अब तक 2,05,846 लोगों ने होम आइसोलेशन का विकल्प लिया है, जिसमें से 1,78,020 लोगों की होम आइसोलेशन अवधि समाप्त हो चुकी है।