3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवपाल सिंह यादव ने यूं मनाई ईद, दिया बड़ा बयान

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने भी प्रेदश व देशवासियों को इस त्यौहार पर एकता का संदेश दिया।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Jun 17, 2018

Shivpal

Shivpal

लखनऊ. शनिवार को देशभर में ईद मनाई गई तो वहीं आज और आने वाले कुछ दिनों में भी कई जगहों पर ईद का जश्न जारी रहेेगा। रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोगों के बीच पहुंचकर व टीले वाली मस्जिद से भी सभी को ईद की मुबारकबाद दी। वहीं उनके चाचा व सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने भी प्रेदश व देशवासियों को इस त्यौहार पर एकता का संदेश दिया। साथ ही सोशल मीडिया पर ईद मिलन की कुछ तस्वीरें शेयर की।

शिवपाल ने दिया ये संदेश-

सोशल मीडिया ट्विटर पर उन्होंने लिखा, "मेरा मज़हब मेरी दोनों हथेलियां बताती है, जुड़ीं तो पूजा, खुली तो दुआ कहलाती है...असल में'आइडिया ऑफ इंडिया' या भारत की संकल्पना ही बहुरंगी है,अनेकता में एकता हमारी पहचान है,ईद व दीपावली हमारे लिए महज पर्व नहीं हैं,यह हमारे जीवन के विविध रंगों का उत्सव है। ईद मिलन की कुछ तस्वीरें..."

इससे पहले दी थी ईद की बधाई-

इससे पहले भी शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को ईद का चांद दिखते ही सभी को मुबारकबाद दी थी। उन्होंने कहा - यह पवित्र दिन आप सब के जीवन में खुशियां, अमन व तरक्की लाए और हमारे साझा समाज में आपसी सौहार्द को मज़बूत बनाए। आप सभी को ईद की मुबारकबाद।

ओमप्रकाश राजभर से शिवपाल ने की थी मुलाकात-

शुक्रवार को ही सुबह शिवपाल यादव ने यूपी कैबिनेट मंत्री व सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकास राजभार से मुलाकात कर सियायी गलियारों में तहलका मचा दिया। वहीं कयासों का बाजार गर्म हो गया था। यूं तो राजभर ने इसे महज शिष्टाचार भेंट बताया है, लेकिन दोनों नेताओं की मुलाकात ने यूपी में नई सियासत को हवा दे दी है। दोनों के बीच बंद कमरे में करीब 10 मिनट तक बातचीत हुई। जहां शिवपाल से इसे औपचारिक मुलाकात बताया तो वहीं राजभर ने इसे शिष्टाचार मुलाकात कही। और बताया कि शिवपाल यादव जब सत्ता में थे तो उन्होंने मेरी मदद की थे।