2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैनपुुरी सड़क हादसे पर शिवपाल यादव ने कही ये बात, सीएम योगी ने दिए निर्देश

मैनपुरी जिले के इटावा-मैनपुरी मार्ग पर भीषण सड़क हादसे ने यूपी प्रशासन को हिलाकर रख दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 13 Jun 2018, 6:35 PM IST

Shivpal

Shivpal

लखनऊ. मैनपुरी जिले के इटावा-मैनपुरी मार्ग पर भीषण सड़क हादसे ने यूपी प्रशासन को हिलाकर रख दिया है। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई जिसमें ज्यादातर फर्रुखाबाद, कन्नौज के लोग शामिल हैं। हादसे के बाद घायल लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं हर संभव सहायता का ऐलान भी किया जा चुका है। वहीं समाजावदी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने तो वहां जाकर घायलों का हालचाल लिया है। इसी के साथ ही सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने इस मामले में शोक जताया है।

ये भी पढ़ें- तो बच जाता अखिलेश का सरकार आवास, खुद अखिलेश ने किया बड़ा खुलासा, कहा- मैं नहीं जाता था इसके बारे में

शिवपाल यादव ने कहा ये-

शिवपाल यादव ने सोशल मीडिया ट्विटर पर भीषण हादसे में मारे गए यात्रियों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा है, "मैनपुरी जिले के इटावा-मैनपुरी मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में मारे गए 17 यात्रियों की असामयिक मौत की खबर सुनकर बेहद दुखी हूं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। ईश्वर शोकसंतप्त परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। साथ ही सरकार पीड़ितों को तत्काल सहायता पहुचाएं।"

ये भी पढ़ें- आलमबाग बसड्डे को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा पर किया बड़ा हमला, खोल दी बडी़ पोल, सुनील सिंह यादव ने कही ये बात

सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान-

वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनपद मैनपुरी में हुई बस दुर्घटना में यात्रियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में दिवंगत हुए लोगों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। इसकी के साथ सीएम ने अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। मुआवजे का ऐलान करते हुए सीएम योगी ने मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।