6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मैनपुरी बस हादसे पर शिवपाल सिंह यादव ने जताया दुख, तो मुख्यमंत्री ने कही ये बात

मैनपुरी बस हादसे पर शिवपाल सिंह यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही ये बात

2 min read
Google source verification
yogi adityanath and shivpal singh yadav

मैनपुरी बस हादसे पर शिवपाल सिंह यादव ने जताया दुख, तो मुख्यमंत्री ने कही ये बात

इटावा. प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला मैनपुरी जिले का है, जहां इटावा-मैनपुरी जिले पर एक टूरिस्ट बस के पलटने से 17 लोगों की मौत हो गयी। इस हादसे में 35 लोग घायल हो गए।

जयपुर से फर्रूखाबाद जा रही टूरिस्ट बस के डिवाइडर से टकरा जाने के बाद ये हादसा हुआ। बस पहले डिवाइडर से टकरई और फिर बेकाबू होकर पलट गयी। ये हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ था। इस हादसे के बाद मौके पर कोहराम की स्थिति बन गयी। घायलों को जिला अस्पताल रिफर किया गया। बाकी बचे यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिक्षक, मैनपुरी पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक बस रफ्तार पकड़े हुई थी और ओवरलोडेड भी थी। तभी अचानक मैनपुरी थाना दन्नाहार की चौकी कीरतपुर के पास इटावा-मैनपुरी रोड पर बने डिवाइडर से बस टकरा गई और ये हादसा हुआ। हादसे के बाद उस जगह पर लोगों की चीख पुकार से कोहराम मच गया।

इस वजह से हुआ हादसा

इस भीषण हादसे की वजह ड्राइवर की ओवर स्पीडिंग बताई जा रही है। इसी के साथ बस की छत पर कुछ पैसेंजर्स जान को खतने में डाल कर ट्रेवल कर रहे थे।

शिवपाल सिंह यादव ने जताया दुख

इस हादसे में दर्जन भर से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गवां दी, तो वहीं 35 लोग घायल हो गए। इस पर शिवपाल सिंह यादव ने दुख जताते हुए ट्विट किया है कि वे घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। ईश्वर शोकसंतप्त परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति दे। सरकार पीड़ितों की मदद करे।

आर्थिक सहायता प्रदान करेंगे मुख्यमंत्री

मैनपुरी बस दुर्घटना में 17 लोगों की मौत और 35 लोगों के घायल होने पर मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देकर आर्थिक सहायत करने की बात कही है।