
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं Former Chief Minister Akhilesh Yadav के आमंत्रण पर होटल ताज में रोजा इफ्तार का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में उलेमा, दानेश्वर, इमाम साहिबान, सज्जादा नसीन, यश भारती सम्मान प्राप्त, सामाजिक कारकून, खातून और शायर भी शामिल थे। Former Chief Minister Akhilesh Yadav ने रोजेदारो का स्वागत किया और धर्म गुरूओं से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा।

रोजा इफ्तार में शिरकत करने वालो में प्रमुख रूप से हजरत मौलाना सईदुर्रहमान आजमी, प्रिन्सपल नदवा कालेज, जनाब फखरूद्दीन अशरफ, सज्जादा नशीन ख्वाजा मखदूम साहब नायब सदर आंल इण्डिया पर्सनल बोर्ड, मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, इमाम ईदगाह लखनऊ, मौलाना फजलुरर्रहमान बाइजी, शाही इमाम मस्जिद टीले वाली लखनऊ, मौलाना सईद साहब इमाम ईदगाह उजिरयांव गोमतीनगर लखनऊ, मौलाना सय्यद सैफ अब्बास, अध्यक्ष शिया चांद कमेटी, मौलाना यासूब अब्बास साहब प्रवक्ता शिया पर्सनल लां बोर्ड, जनाब राशिद अली मिनाई दरगाह शाहमीना शाह लखनऊ, जनाब जफरयाब जिलानी साहब अपर महाधिवक्ता उत्तर प्रदेश, मौलाना शाहिद साहब नदबी, मौलाना फरमान नदवी शाही इमाम मस्जिद नदवा कालेज लखनऊ

मौलाना इकबाल कादरी सदर उलमा काउंसिल, हाफिज सगीर साहब सदर मुस्लिम मसाइल बोर्ड उ0प्र0, डा0 नैय्यर जलालपुरी साहब हेड आंफ डिपार्टमेन्ट लखनऊ विश्वविद्यालय (यश भारती से सम्मानित) बासिक बारसी, जनाब शारिब रूदौलवी साहब, (यश भारती से सम्मानित अब्दुल कादिर खां, प्रिसीपल मोहम्मद हसन डिग्री कालेज जौनपुर आदि लोग उपस्थित रहे।

प्राप्त सूत्रों के अनुसार आने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी में बहुत से बदलाव देखने को मिलेंगे जो समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए लोगो के लिए सही साबित होगा। यह रोजा इफ्तार पार्टी का योजन पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश से हुआ हैं। इस पार्टी में अखिलेश के चाचा शिवपाल भी उपस्थित रहे। अखिलेश ने सबका स्वागत किया।

अखिलेश की रोज़ा इफ़्तार पार्टी में चाचा शिवपाल भी आये