20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

29 मार्च का राशिफल,जाने जब Chiekenen-pox दिखे शरीर में तो क्या करें साथ ही शुक्रवार को खास प्रयोग

यह मौसम हैं Chicken-pox का ज़रा बच के रहे।

4 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Mar 28, 2019

 29 march rashifal

29 मार्च का राशिफल,जाने जब Chicken-pox दिखे शरीर में तो क्या करें साथ ही शुक्रवार को खास प्रयोग

ritesh singh

लखनऊ, शुक्रवार के दिन माता दुर्गा की स्तुति करें क्योंकि बस कुछ ही दिन में देवी पूजन का समय शुरू होने वाला हैं। इससे पहले से ही आप सभी को माँ दुर्गा का पूजा - पाठ शुरू कर देनी चाहिए। शाम को घर के मंदिर में दीपक जरूर जलाए और देवी का हो सके तो पाठ करें। पंडित शक्ति मिश्रा ने बतायाकि शुक्रवार को देवी के पसंद का लाल फूल जरूर अर्पित करें। ऐसा प्रत्येक शुक्रवार को करने से माता की कृपा जल्द मिलती हैं।

पक्षिणां काकचाण्डालः पशूनां चैव कुक्कुरः ।
मुनीनां पापी चाण्डालः सर्वचाण्डालनिन्दकः ।।


पक्षीयों में कौवा नीच है. पशुओ में कुत्ता नीच है. जो तपस्वी पाप करता है वो घिनौना है. लेकिन जो दूसरो की निंदा करता है वह सबसे बड़ा चांडाल है।

पहला सुख निरोगी काया

होम्योपैथ दवाएँ-आसानी से रोग मिटाएँ -------

Chiekenen-pox (छोटी माता): वेरियोलीनम् 200 की एक मात्रा देवें और ओविल आयल में कपूर मिलाकर लगावें।

पंडित शक्ति मिश्रा के अनुसार दैनिक राशिफल ( Daily Horoscope)

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

मेष (Aries)

आज के दिन रुका हुआ पैसा मिल सकता है। आज के दिन पराक्रम बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।आज के दिन व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कमजोरी महसूस होगी। विवाद न करें। मित्र व संबंधी मिलेंगे। मनोरंजन के मौके प्राप्त होंगे। आज के दिन जल्दबाजी न करें।

वृष (Taurus)

आज के दिन योजना फलीभूत होगी। ऐश्वर्य के साधन प्राप्त हो सकते हैं। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में वृद्धि होगी। आज के दिन घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक चिंता रहेगी। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। आज के दिन व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब होगा। आज के दिन सावधान रहें।

मिथुन (Gemini)

आज के दिन किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें। आज के दिन शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। आज के दिन साधु-संत का आशीर्वाद मिल सकता है। आय बनी रहेगी। काम में गति आएगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आज के दिन नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा।

कर्क (Cancer)

आज के दिन पार्टनरों से संबंध तनावपूर्ण हो सकते हैं। गृह क्लेश हो सकता है। कुसंगति से बचें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। आज के दिन वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। कार्य की गति धीमी रहेगी। आज के दिन मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आय में निश्चितता रहेगी। आज के दिन नकारात्मकता रहेगी।

सिंह( Leo )

आज के दिन वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। राजकीय बाधा दूर होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। आज के दिन कार्य पूर्ण होंगे। कारोबार से लाभ होगा। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज के दिन चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। भ्रम की स्थिति बन सकती है। आज के दिन समय अनुकूल है, प्रयास करें।

कन्या (Virgo)

आज के दिन सुख के साधन जुटेंगे। संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। आज के दिन घर-बाहर सभी ओर सफलता प्राप्त होगी। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आज के दिन शत्रुता में वृद्धि हो सकती है। जोखिम न उठाएं। व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। आज के दिन जल्दबाजी न करें।

तुला (Libra)

आज के दिन पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। आज के दिन स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आज के दिन बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। समय पर काम होने से प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। आज के दिन जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आज के दिन मेहनत अधिक होगी। थकान व कमजोरी महसूस हो सकती है।

वृश्चिक (Scorpio)

आज के दिन वाणी पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी से काम में विघ्न आ सकते हैं। कानूनी समस्या हो सकती है। बुरी खबर मिलने से खिन्नता रहेगी। आज के दिन किसी व्यक्ति के व्यवहार से दिल को चोट पहुंच सकती है। नकारात्मकता रहेगी। आज के दिन काम में मन नहीं लगेगा। दूसरों के उकसावे में नहीं आएं। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आज के दिन आय में निश्चितता रहेगी। आज के दिन वरिष्ठ व्यक्ति सहयोग करेंगे।

धनु ( Sagittarius)

आज के दिन जल्दबाजी न करें। आज के दिन दौड़धूप रहेगी। थकान महसूस होगी। मेहनत रंग लाएगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में वृद्धि होगी। आज के दिन नौकरी में अनुकूलता रहेगी। आज के दिन निवेश शुभ रहेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। बड़ा काम करने का मन बनेगा। विरोध हो सकता है। आज के दिन पार्टनरों का सहयोग मिलेगा।


मकर ( Capricorn )

आज के दिन घर में अतिथियों का आगमन होगा। अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। फालतू खर्च होगा। क्रोध न करें। आज के दिन व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। आज के दिन चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। थकान व कमजोरी महसूस होगी। चिंता रहेगी। आज के दिन मित्रों का साथ रहेगा।

कुंभ (Aquarius)

संबंधित खबरें

आज के दिन व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। धन प्राप्ति सहज होगी। जोखिम न उठाएं। आज के दिन किसी बड़े कार्य के होने से प्रसन्नता व उत्साह में वृद्धि होगी। काम में मन लगेगा। आज के दिन जीवन सुखमय व्यतीत होगा। दूसरों की बातों में न आएं। नुकसान हो सकता है। भय रहेगा। आज के दिन प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी।

मीन (Pisces)

आज के दिन अर्थव्यवस्था बिगड़ सकती है। आज के दिन कुसंगति से बचें। व्ययवृद्धि होगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य खराब रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। चिंता रहेगी। आज के दिन कीमती वस्तु गुम हो सकती है। आज के दिन व्यवसाय ठीक चलेगा। आज के दिन आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज के दिन जल्दबाजी न करें।