6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SP Congress Alliance: सपा- कांग्रेस गठबंधन पर आया नया मोड़, जयंत के लिए महागठबंधन के खुले हैं द्वार

SP- Congress Alliance: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आखिरकार सपा और कांग्रेस में बात बन गई है। हालांकि, सपा की सहयोगी रही आरएलडी ने साथ छोड़ दिया है। लेकिन अभी भी आरएलडी के लिए इंडिया गठबंधन का दरवाजा खुला है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Feb 23, 2024

sp_congress_alliance_new_twist__door_open_for_jayant_chaudhary_in_india_alliance_.jpg

SP Congress Alliance

SP- Congress Alliance: आगामी लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और कांग्रेस (Congress) में गठबंधन के फॉर्मूले पर सहमति बन गई है। कांग्रेस यूपी के 17 सीटों पर लोकसभा चुनाव लडेंगी। 80 लोकसभा वाली सीट यूपी में कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि बची हुई 63 सीटों पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार लडे़ंगी। हालांकि, आरएलडी अब इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं है।

आरएलडी एनडीए के साथ मिलकर लोकसभा का चुनाव लडे़ंगी। लेकिन आरएलडी (RLD) के लिए अभी भी इंडिया गठबंधन का द्वार खुला हुआ है। दरअसल दोनों दल के अलग होने के बावजूद अखिलेश यादव और जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) एक दूसरे पर तीखी टिप्पणी नहीं कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: वाराणसी में पीएम मोदी बोले- जातियों के नाम पर लोगों को भड़काते हैं विपक्षी दल


माना जा रहा है कि मुजफ्फरनगर सीट को लेकर सपा और आरएलडी में बात नहीं बन पाई, जिसकी वजह से गठबंधन टूट गया है। वहीं, इस मसले पर गुरुवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने जयंत जी पर कोई कैंडिडेट नही थोपा, उन्होने सूची मांगी और हमने दी। मुजफ्फरनगर सीट पर हमने कहा कि आप हरेंदर मलिक जी को सुनिए और संतुष्ट होंगे तभी वे लड़ेंगे, अगर जयंत जी के परिवार से कोई लड़ेगा तो हरेंदर मलिक जी चुनाव नहीं लड़ेंगे।


इसके अलावा सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने 'X' पर पोस्ट करते हुए लिखा,"जयंत चौधरी जी एनडीए में शामिल तो हो गये है लेकिन लगता है बात बन नहीं रही है साथ ही किसानों का मुद्दा आरएलडी के लिये गले का फंदा बन गया है। अब अगर सुबह का भूला शाम को घर वापस आ जाये तो उसको भुला कहेंगे या नहीं ये तो वक्त आने पे समाजवादी पार्टी बतायेंगी !!"