
अखिलेश को बड़ा झटका! राज्यसभा में सपा के दो और सांसदों ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में हो सकते हैं शामिल
लखनऊ. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) राज्यसभा में संख्या बल के लिहाज से और कमजोर हो गई है। सोमवार को राज्यसभा के सपापति वेंकैया नायडू (Venkaiah Naidu) ने सपा सांसदों के इस्तीफे स्वीकार कर लिये। सपा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर (Surendra Singh Nagar) और संजय सेठ (Sanjay Seth) के इस्तीफे मंजूर करते ही राज्यसभा में सपा के सदस्यों की संख्या 11 से 9 रह गई है। इनमें से जावेद अली खां, डॉ. तंजीन फातिमा और प्रोफेसर रामगोपाल यादव सहित सपा के तीन राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल 28 नवंबर 2020 को समाप्त हो रहा है। इसके अलावा कुंवर रेवती रमण सिंह और बेनी प्रसाद वर्मा सहित दो सपा सांसदों का कार्यकाल 4 जुलाई 2022 को खत्म हो रहा है।
राज्यसभा में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे सुरेंद्र सिंह नागर का कार्यकाल चार जुलाई 2022 तक था। संजय सेठ सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के काफी करीबी माने जाते थे। उच्च सदन में उनका कार्यकाल भी 2022 तक था। बीते दिनों एक और सपा सांसद नीरज शेखर ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। नीरज शेखर (Neeraj Shekhar) और सुरेंद्र नागर के बाद सपा छोड़ने वाले संजय सेठ तीसरे नेता हैं। चर्चा है कि सपा-बसपा के कुछ और असतुंष्ट सांसद बसपा में शामिल हो सकते हैं। माना जा रहा है कि यह दोनों जल्द ही भाजपा में शामिल होने की घोषणा कर सकते हैं।
28 नवंबर 2020 को इनका समाप्त हो रहा है कार्यकाल
जावेद अली खां- सपा
डॉ तंजीन फातिमा- सपा
रामगोपाल यादव- सपा
रवि प्रकाश वर्मा- सपा
राजाराम- बसपा
वीर सिंह एडवोकेट- बसपा
पीएल पुनिया- कांग्रेस
4 जुलाई 2022 को इनका समाप्त हो रहा है कार्यकाल
सुरेंद्र सिंह नागर- सपा
बेनी प्रसाद वर्मा- सपा
कुंअर रेवती रमण सिंह- सपा
सतीश चंद्र मिश्रा- बसपा
अशोक सिद्धार्थ- बसपा
कपिल सिब्बल- कांग्रेस
अमर सिंह
Updated on:
05 Aug 2019 08:01 pm
Published on:
05 Aug 2019 07:59 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
