31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गणेश पंडाल में पथराव, 25 युवकों ने धार्मिक नारे लगाकर फेंके पत्थर; गुस्साई भीड़ ने थाना घेरा

Ganesh Pandal Attack: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में गणेश पूजा पंडाल पर पथराव का मामला सामने आया है। पत्थर फेंकने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के बताए जा रहे हैं। पूरा मामला चिनहट इलाके का है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Aman Pandey

•

Updated: 11 Sep 2024, 10:47 AM IST

ganesh pandal attacked,stone pelting at ganesh pandal,ganesh pandal Lucknow attacked

Ganesh Pandal Attack: लखनऊ के चिनहट की गंगा विहार कॉलोनी में बनाए गए एक गणेश पंडाल में मंगलवार रात पथराव कर कलश को फोड़ दिया गया। घटना से इलाके में तनाव फैल गया। कलश खण्डित करने की बात सुन कर व्यापारी भी उग्र होकर कोतवाली पहुंच गए और हंगामा कर नारेबाजी की। संदेह के आधार पर पुलिस ने दो किशोरों को पकड़ा है।

प्रतिमा रखने पर जताया था विरोध

गंगा विहार के प्रदीप चौरसिया पान विक्रेता हैं। घर में ही उन्होंने पंडाल बनाकर गणेश प्रतिमा स्थापित की है। मंगलवार शाम प्रदीप एक भण्डारे में गए थे। घर पर पत्नी किरन, बेटी और भाई मौजूद थे। तभी 25 युवक आ धमके। उन्होंने धार्मिक नारे लगाते हुए पथराव कर दिया। इससे पंडाल में रखा कलश खण्डित हो गया। प्रदीप की पत्नी के विरोध करने पर आरोपी युवक गाली गलौज करते हुए भाग निकले। सूचना मिलने पर प्रदीप घर लौटे।

लोगों ने थाने पर किया हंगामा

मामले की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में व्यापारी जमा हो गए। गुस्साई भीड़ ने चिनहट थाना घेर लिया। लोगों ने जमकर हंगामा किया और तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। देर तक हंगामा होता रहा।

पुलिस ने दो किशोरों को उठाया

महिला की तहरीर पर जांच का दावा विवाद बढ़ते देख चिनहट पुलिस हरकत में आई। संदेह के आधार पर दो किशोरों को हिरासत में लिया गया। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि प्रदीप की पत्नी किरन ने तहरीर दी है, जिसके आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है।