लालू प्रसाद यादव समय के साथ बदलते गए। आज अपने धुर विरोधी रहे नीतिश कुमार के साथ मिलकर बिहार में सरकार चला रहे हैं। बेटा तेजस्वी यादव, बिहार का उपमुख्यमंत्री है। उधर,मुलायम ने अखिलेश को 2012 के चुनावों में भले ही आगे किया और बेटे को उप्र का मुख्यमंत्री बनवाया लेकिन 2017 के आते-आते उन्हें एहसास हुआ कि बेटे का सत्ता देकर गलत किया। इसलिए मुलायम अखिलेश के तमाम अच्छे फैसलों की ही निंदा करते रहे। इससे अखिलेश की छवि ही धूमिल हुई। यानी मुलायम सत्ता मोह से अब भी चिपके हैं। अब उन्हें बेटे की जगह भाई शिवपाल यादव ज्यादा प्यारे लग रहे हैं।