
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक अजीब घटना ने सभी का ध्यान आकर्षित कर रखा है। यहां पर एक महिला ने एक अजीब से बच्चे को जन्म दिया है। डॉक्टरों का कहना है कि यह बच्चा प्लास्टिक जैसा लग रहा है। सांस लेने पर बच्चे की नसें फट रही है और ये काफी अजीब सा है जो देखने में प्लास्टिक का बच्चा लग रहा है। बच्चे के जन्म के बाद प्राथमिक उपचार देने के बाद बच्चे को जांच के लिए के लिए राजधानी लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया है।
प्रसव से पहले सब ठीक था
दो दिन पहले तक अस्पताल में सब कुछ ठीक चल रहा था। जहानाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले सूरजपाल की पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई जिसके बाद उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत को गंभीर देखते हुए पीड़ित महिला को महिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। सोमवार को किए गए चेकअप में सब कुछ ठीक था मंगलवार को महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई जिसके बाद महिला ने एक अजीब बच्चे को जन्म दिया जो देखने में प्लास्टिक सा लग रहा है।
बाल रोग विशेषज्ञय ने बच्चे को भेजा लखनऊ
बच्चे को देखकर अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारियों के हाथ-पांव फूलने लगे जिसके बाद स्टाफ ने बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कुलदीप सिंह को बुलाया। कुलदीप सिंह ने बच्चे का परीक्षण कर एसएनसीयू में भर्ती कराया। कुलदीप सिंह ने बताया कि बच्चे के अंदर मानव बच्चे जैसे कोई लक्षण प्रतीत नहीं हो रहा है। जिसके बाद डॉक्टर ने बच्चे को कोलायड बेबी मानते हुए परिजनों को बच्चा दे दिया व बच्चे को ले जाकर लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में दिखाने की सलाह दी है। अस्पताल के कर्मचारियों का कहना है कि इस तरह का बच्चा अस्पताल में पहली बार जन्मा है। उन्होंने पहली बार ऐसा बच्चा देखा। अस्पताल स्टाफ का कहना है कि बच्चा प्लास्टिक की तरह दिख रहा है।
Updated on:
02 Feb 2022 11:08 am
Published on:
02 Feb 2022 11:02 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
