
लखनऊ के बाद मुजफ्फरनगर में देखा गया तेंदुए, दहशत में किसान
मुजफ्फरनगर. लखनऊ में तेंदुए की दहशत का माहौल बरकरार है। राजधानी से पांच किलोमीटर दूर मुजफ्फरनगर में रात के समय भोपा में गंग नहर पटरी पार करते तेंदुए का एक वीडियो सामने आया हुआ है। आसपास खेतों में काम करने वाले किसानों में डर गए है। बताया जा रहा है कि, जिस समय अंधेरी रात में तेंदुआ गंग नहर पटरी पार कर रहा था। पुल के किनारे खड़ी पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने वह वीडियो बनाया। इस सूचना के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने सतर्क रहने की हिदायत जारी की।
सूचना पर मौके पर पहुंची पीआरवी
हस्तिनापुर सैंक्चुअरी क्षेत्र सहित गंग नहर किनारे अक्सर लोगों को जंगली जानवरों का सामना होता रहता है। भोपा थाना क्षेत्र के चौकी सीकरी क्षेत्र में गंग नहर पटरी पर लोगों ने एक तेंदुए की आहट महसूस की। गंग नहर पटरी के आसपास एक तेंदुआ देखे जाने की सूचना क्षेत्र में तैनात पीआरवी को मिली थी।
पुलिस कर्मी ने बनाया वीडियो
सूचना पर पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने एहतियात क्षेत्र में गश्त की तो गंग नहर पटरी से पहले ही उन्हें अंधेरे के बीच जंगली जानवर की आहट हुई। पुलिस कर्मियों ने पीआरवी को आगे बढ़ाए बिना ही सड़क किनारे रुक गए और जानवर को देखा। इसी बीच एक पुलिस कर्मी ने तेंदुए को अपने वीडियो कैमरे में कैद कर लिया।
डर के मारे खेत नहीं जा रहे किसान
यही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। वीडियो वायरल में नजर आ रहा जंगली जानवर तेंदुआ बताया जा रहा है। अचानक क्षेत्र में तेंदुआ की दस्तक से किसानों में दहशत है। फिलहाल, किसान खेतों में जाने से परहेज कर रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने भी सतर्क रहने की हिदायत दी है।
Updated on:
30 Dec 2021 06:04 pm
Published on:
30 Dec 2021 05:51 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
