लोहाघाट में ओवरलोड बस में 12 बच्चे सहित 51 यात्री सवार थे। चालक शराब के नशे में धुत था। एसओ के मुताबिक एल्कोमीटर से जांच करने पर चालक बृजमोहन निवासी मुक्तेश्वर, नैनीताल शराब के नशे में पाया गया। चालक के डीएल को निरस्त करने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। बस को सीज कर दिया गया है। बस में सवार यात्रियों दूसरे वाहनों वाहन से गंतव्य को रवाना हुए। चालक का एक साल पूर्व भी ओवरलोडिंग करने पर चालान किया जा चुका है।