3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी से नाराज इन लोगों ने दिया इस्तीफा, मचा हड़कम्प

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तीन पायलटों ने एकाएक इस्तीफ़ा देकर हड़कंप मचा दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 24 Aug 2018, 12:00 PM IST

lucknow

योगी से नाराज इन लोगों ने दिया इस्तीफा, मचा हड़कम्प

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तीन पायलटों ने एकाएक इस्तीफ़ा देकर हड़कंप मचा दिया है। इसका मूल कारण तो सामने नहीं आया है लेकिन यह जानकारी मिली है की इन पायलटों ने वेतन में कोई वृद्धि नहीं होने के करना इस्तीफ़ा दिया है। नागरिक उड्डयन विभाग के तीन संविदा पायलटों के इस्तीफा देने के बाद सबकी नज़र उनपर है। हालाँकि यूपी की योगी सरकार ने इन तीनो पायलटों का इस्तीफा सशर्त स्वीकार भी कर लिया है। इनमें से दो पायलट सिंतबर में और एक अक्टूबर में रिलीज होंगे। बताया जा रहा है कि सरकार ने इनके स्थान पर दो पायलटों की नियुक्ति भी कर ली है जो की अगले 15 दिनों में पदभार संभाल लेंगे।

यह भी पढ़ें - बीजेपी सोचती रह गई और अखिलेश यादव मार ले गए दांव, कर दिया धमाकेदार ऐलान


तीन सालों तक थी नियुक्ति

इन पायलटों की तीन सालों तक संविदा के तौर पर नियक्ति दी गई थी। बता दें कि प्रदेश के बेड़े में फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट उड़ाने के लिए पायलट के 10 पद स्वीकृत हैं। जिसमें कि वर्तमान समय में बेड़े में 8 पायलट है। ये तीनों पायलेट संविदा पर तीन साल के लिए नियुक्त थे। इन तीन पायलट प्रवीण किशोर, जीपीएस वालिया और कमलेश्वर सिंह ने पिछले दिनों वेतन बढ़ाने की मांग की थी।

यह भी पढ़ें - ऐसा दिखेगा इटावा में भगवान विष्णु का भव्य मंदिर, अखिलेश यादव करवाएंगे निर्माण

बताया जा रहा है की इन पायलटों को वर्तमान में करीब 5.20 लाख प्रति माह वेतन और एक लाख रुपये नाइट एलाउंस मिलता था और इन पर काम का भी प्रेशर था। ऐसे में इन लोगों ने इस्तीफा दे दिया। फिलहाल, इस मसले पर कोई भी बोलने को तैयार नहीं है।

यह भी पढ़ें - एक भाई को पीएम मोदी से मिला तोहफा, तो मायावती ने दूसरे भाई के साथ मिलकर किया ये बड़ा ऐलान, चौंकाने वाला राजनीतिक उलटफेर

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश