
कुछ नेताओं की पत्नियां राजनीति से दूर घर परिवार की जिम्मेदारी संभालती हैं तो वहीं कुछ की पत्नियां सक्रिय राजनीति में हैं।
Politicians love stories: उत्तर प्रदेश की राजनीति में कई ऐसे नेता हैं जिन्होंने जाति धर्म की दीवार तोड़ प्रेम विवाह किया है। इनमें से कुछ नेताओं की पत्नियां राजनीति से दूर घर परिवार की जिम्मेदारी संभालती हैं तो वहीं कुछ की पत्नियां सक्रिय राजनीति में हैं। जानिए लव मैरिज करने वाले उन नेताओं के नाम जिनकी पत्नियां भी राजनीति में सक्रिय हैं, कुछ ने तो अपनी जाति को भी लांघ दिए, जानिए उन सभी के बारें में...
अखिलेश यादव ने डिंपल यादव संग प्रेम विवाह किया है। डिंपल यादव भी सक्रिय राजनीति में हैं। डिंपल यादव दो बार समाजवादी पार्टी की लोकसभा सांसद रही हैं।
संजय सिंह कांग्रेस के बड़े नेता रहे हैं। अब वह बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। केंद्र में मंत्री रहे संजय सिंह ने अमीता सिंह से शादी की है। अमीता भी राजनीति में हैं। वह अमेठी शहर से दो बार कांग्रेस की विधायक थीं।
धनंजय सिंह बहुजन समाज पार्टी से जौनपुर के लोकसभा सांसद रहे हैं। धनंजय सिंह ने तीन बार शादी की। उनकी तीसरी पत्नी हैं श्रीकला रेड्डी। श्रीकला संग धनंजय सिंह ने लव मैरिज की है। श्रीकला भी राजनीति में हैं और जौनपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।
बीजेपी नेता और बलिया सदर सीट से बीजेपी के प्रत्याशी दया शंकर सिंह ने स्वाति सिंह के साथ लव मैरिज की है। स्वाति सिंह योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री हैं।
नंद गोपाल गुप्ता नंदी योगी आदित्यनाथ की सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। उन्होंने अभिलाषा तिवारी के साथ प्रेम विवाह किया था। अभिलाषा भी राजनीति में हैं। अभिलाषा ने नंदी से शादी के लिए अपनी जाति की भी सीमा लांघ दी थी।
Published on:
22 May 2023 11:47 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
