गोमतीनगर, इंदिरानगर, जानकीपुरम विस्तार और आशियाना क्षेत्रों में भी केबल फॉल्ट और फ्यूज जम्पर उड़ जाने के कारण लोगों को घंटों बिजली संकट से जूझना पड़ा। काकोरी रोड एफसीआई उपकेंद्र से पोषित आलमनगर ओवर ब्रिज के नीचे भोर करीब चार बजे 11 केवी भूमिगत केबल में फॉल्ट आ गया, जिससे बादशाह खेड़ा, मुनेश्वरपुरम, डिप्टी खेड़ा समेत आसपास के इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सुबह बिजली कर्मियों ने केबल फॉल्ट को ढूंढकर मरम्मत की लेकिन पुनः करीब 25 मीटर भूमिगत केबल खराब हो जाने के कारण फिर से बिजली गुल हो गई।