4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Board Exam: पहले ही दिन बदइंतजामी की मार, कई छात्रों ने छोड़ी परीक्षा

शुरू हुए यूपी बोर्ड एग्जाम, प्रशासन दिखा चुस्त.. देश का सबसे बड़ा बोर्ड कहे जाने वाले यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Srivastava

•

Updated: 6 Feb 2018, 7:44 PM IST

gg

लखनऊ. देश का सबसे बड़ा बोर्ड कहे जाने वाले यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। पहले दिन प्रशासन की सख्ती साफ दिखी लेकिन कई जगह बदइंतजामी साफ दिखाई दी। लखनऊ के ग्रामीण इलाकों में कई जगह परीक्षा के वक्त बिजली कट गई तो, कई जगह पानी पीने का कोई इंतजाम नहीं दिखा। वहीं डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने हेलीकॉप्टर से गोंडा में औचक निरीक्षण किया।

पहला पेपर आया आसान

पहली पाली की परीक्षा सुबह 7:30 बजे से 10:45 तक चली। इसमें हाईस्कूल की गृह विज्ञान की परीक्षा हुई। इंटरमीडिएट में हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र का एग्जाम हुआ। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5:15 तक चलेगी। परीक्षा देने आए छात्रों ने बताया कि पेपर काफी आसान आया था। निशातगंज राजकीय इंटर कॉलेज में परीक्षा देने आए छात्र अमित कुमार ने बताया पेपर उम्मीद से ज्यादा सरल था। उन्हें उम्मीद है कि मार्किंग भी ज्यादा टफ नहीं होगी।

डिप्टी सीएम ने किया औचक निरीक्षण

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने गोंडा में औचक निरीक्षण किया। हेलीकॉप्टर से पहुंचे डिप्टी सीएम का अफसरों ने फूल देकर स्वागत किया। इसके बाद डॉ. शर्मा ने डीएम और सीडीओ के साथ सर्किट हाउस में मीटिंग की। फिर दूसरी पाली की परीक्षा का निरीक्षण करने के लिए अपने काफिले के साथ टामसन इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां उन्हें व्यवस्था दुरुस्त मिली।इसके बाद डिप्टी सीएम सरयू प्रसाद इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां भी कोई नकलची नहीं धरा गया। केंद्र पर वयवस्था भी ठीक मिली। फिर डॉ. शर्मा जीजीआईसी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे, जहां सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद मिलीं।

कई छात्रों ने परीक्षा छोड़ी

इस बार परीक्षा नकलवहीन बनाने के लिए प्रशासन द्वारा की गई सख्ती से कई छात्रों ने परीक्षा छोड़ी है। पूरे प्रदेश में कुल 1,27,726 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी जिसमें हाईस्कूल के 53100 छात्र शामिल हैं।

श्रावस्ती में मिली नकलची

वहीं श्रावस्ती में पहली पाली की परीक्षा में हाईस्कूल का एक छात्रा को बीएसए ने नकल करते रंगे हाथों दबोच लिया। बीएसए दीपिका चतुर्वेदी के अगुवाई में छात्रा को तत्काल कर उसकी कॉपी सीज कर दी। हालांकि, अब सवाल ये उठता है कि इससे पहले छात्रा को सीसीटीवी के जरिए क्यों नहीं पकड़ा जा सका। उधर, रायबरेली में परीक्षा केंद्र दीनदयाल पटेल शिक्षा निकेतन के बाहर नकल की पर्चियां पाई गईं। अनुमान लगाया जा रहा है कि तलाशी के दौरान स्टूडेंट्स ने इन पर्चियों को बाहर फेंका होगा।

फैजाबाद में भी मिली गड़बड़ी

फैज़ाबाद जिला में एसडीएम पंकज कुमार ने जीजीआईसी रुदौली में परीक्षा कक्ष में बच्चों की कापी चेक किया। कक्ष निरीक्षकों के पास मोबाइल फोन मिले। एसडीएम ने मोबाईल सील कराते हुए चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा मोबाइल फोन मिला तो सीधे जेल होगी। यहां इण्टर के परीक्षार्थी मोहम्मद इमरान का चेहरा मैच नहीं हुआ। एसडीएम ने पूरी जानकारी तलब की।उन्होंने केन्द्रध्यक्ष अल्का सोनी को हिदायत भी दी। सीओ डीके कुशवाहा ने कहा कि खुले में छात्राओं की चेकिंग ना करें। एसडीएम ने सत्यनामी विद्यापीठ शुक्लापुर का भी निरीक्षण किया।

अमेठी में छात्रा की तबीयत बिगड़ी

अमेठी के जीआईसी बालिका इंटर कालेज में पेपर देने पहुंचीं एक छात्रा की अचानक तबियत बिगड़ गई, वो घंटों दर्द से तड़पती रही। लेकिन स्कूल प्रशासन ने सुध नहीं लिया। दो घंटे बाद औचक निरीक्षण पर पहुंचे एएसपी ने छात्रा को तड़पता देखा तो स्कूल प्रशासन को फटकार लगाते हुए एसएचओ की जीप से उसे हॉस्पिटल पहुंचवाया। बताया जा रहा है कि परीक्षा में सख्ती के चलते परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं आये। करोरे इंटर कॉलेज सरियावां के केवल 3 बच्चों ने ही परीक्षा दी। इस विद्यालय में 18 छात्रों में केवल 3 छात्रों ने परीक्षा दी।

फर्रुखाबाद में अंधेरे में कराई गई बोर्ड परीक्षा

आधी-अधूरी तैयारियों के बीच फर्रुखाबाद में यूपी बोर्ड एग्जाम शुरू हुये। जिले में 63 परीक्षा केंद्र बनाए गये। सीसीटीवी के जरिये नकल विहीन परीक्षा के दावे भी पहले दिन धरे के धरे रह गये। जिले के कई परीक्षा केंद्रों पर बिना तीसरी आंख की निगरानी में परीक्षा संपन्न हुई। कम्पिल के ग्रामीण क्षेत्रों के इंटर कॉलेजों में रोशनी का इंतजाम तक नहीं था। स्टूडेंट्स को अंधेरे में एग्जाम देना पड़ा। तहसीलदार ने कहा शासन का आदेशों का न पालन न करने वाले विद्यालयों के प्रबंधकों पर कार्यवाही की जाएगी।

यहां देखें वीडियो-

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश